इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर जीवन को बनायें खुशनुमा
इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर जीवन को बनायें खुशनुमा
Share:

वास्तुशास्त्र हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है, अगर इसका सही तरीके से उपयोग किया जाए तो आप अपने जीवन में बहुत कुछ हांसिल कर सकते हैं, इतना ही नहीं जीवन में जो समस्यायें चल रही हैं उनका अंत भी वास्तुशास्त्र के माध्यम से किया जा सकता है। अगर आप वास्तु का थोड़ा सा भी ध्यान रखते हैं तो घर में मौजूद समस्त समस्या का अंत कर सकते हैं। आज हम आपको वास्तु से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जिनके बारे में कभी आपने यह नहीं सोचा होगा की इनसे भी घर में परेशानी पैदा हो सकती है। तो चलिए जानते है कौन सी वो बाते हैं?

दक्षिण दिशा का तत्व अग्नि है और उससे जुड़ी है प्रसिद्धि। लाल रंग अग्नि का प्रतीक है। आप लाल रंग के बॉर्डर में अपना कोई अच्छा सा फोटो मढ़वाएं और दक्षिणी क्षेत्र में लगाएं। आपकी प्रतिष्ठा और साख बढ़ाने का यह अच्छा उपाय है।

जल को भी संपत्ति माना जाता है। यदि आपके घर का कोई भी नल लगातार टपक रहा हो तो उसकी तुरंत मरम्मत करवाएं, क्योंकि इसका दुष्परिणाम यह होगा कि आपका धन पानी की तरह बह जाएगा।

आपके घर में उत्तर दिशा का क्षेत्र आपके जीवन की प्रगति और सुअवसरों से संबंधित है। इस क्षेत्र में सफेद रंग के कृत्रिम फूलों से भरा हुआ लोहे अथवा स्टील का फूलदान रखिए। इससे यह क्षेत्र समृद्ध होगा।

धन संबंधी भाग्य को सक्रिय करने के लिए चीनी सिक्कों का प्रयोग बहुत प्रभावशाली है। तीन सिक्कों को लाल रिबन में या लाल धागे में बांधकर अपने पर्स में रख सकते हैं। यह आपकी होने वाली आय का प्रतीक है। इन सिक्कों को उपहार में देना बहुत अच्छा माना जाता है। लाल धागा इन सिक्कों को सक्रिय करता है और उसमें से यांग ऊर्जा उत्पन्न होती है।

 

हो जाएं अगर इन चीजों के दर्शन तो समझ लें की आप धन्य हो गए

यह संकेत आपको बताते है की ईश्वर हमेशा आपके आस पास होते है

घर से निकलने पर इन महिलाओं का दिखाई देना बहुत शुभ होता है

साधारण ताले से खोलिए अपनी बंद किस्मत का ताला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -