शोभा डे ने फिर किया विवादित ट्वीट, सचिन से पूछा-क्या खुद के पैसो की BMW गिफ्ट की
शोभा डे ने फिर किया विवादित ट्वीट, सचिन से पूछा-क्या खुद के पैसो की BMW गिफ्ट की
Share:

नई दिल्‍ली : रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर लेखिका शोभा डे ने खिलाड़ियों पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद भी खड़ा हुआ था। ऐसा लगता है कि रियो ओलंपिक में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन को लेकर शोभा डे का विवाद खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब उन्‍होंने फिर से ट्वीट के जरिये भारतीय एथलीटों को लेकर तंज कसा है।

शोभा पर निकले बिग-बी

दरअसल, बीते दिनों पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु, कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, जिम्नास्ट दीपा करमाकर और कोच पुलेला गोपीचंद को बीएमडब्ल्यू कार भेंट की। हैदराबाद जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष चामुंडेश्वरनाथ ने रियो ओलिंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए इन चार खेल हस्तियों को यह लग्जरी कार भेंट की। सचिन रियो में भारतीय ओलिंपिक दल के गुडविल एम्बेसडर थे।

रियो में मैडल जीतने पर भारत और पाकिस्तान आमने- सामने

उन्होंने गोपीचंद एकेडमी में हुए इस कार्यक्रम में इन चार खेल हस्तियों को सम्मानित किया। इसके बाद शोभा डे ने अपने ताजा ट्वीट में इसे BMW के लिए महज विज्ञापन अभियान बताया और निशाना साधा। उन्‍होंने ट्वीट किया, 'यह छोटा, कष्टदायी मगर जायज सवाल है कि क्या सचिन तेंदुलकर ने खिलाडियों को दिए BMW का पैसा खुद चुकाया?' अब शोभा डे ने सचिन पर निशाना साधने की कोशिश की। दूसरे ट्वीट में कहा, ' ग्रेट ऐड फॉर BMW, इन महंगी कारों को चलाने के लिए कौन भुगतान करेगा? कहीं ऐसा न हो कि भारतीय एथलीटों के लिए ये सफेद हाथी न बनकर रह जाए।

शोभा डे से कहा- सो जाओ, सहानुभूति कि ज़रूरत नही

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -