भूस्खलन में मलबे में दबी दुर्गा ने दिखाया साहस
भूस्खलन में मलबे में दबी दुर्गा ने दिखाया साहस
Share:

देरांग : देशभर में जोरदार बारिश का दौर है। ऐसे में कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात हैं तो कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में भी सेना, अर्द्धसैनिक बल और पुलिस आदि सुरक्षा बल लोगों को बचाने और देश की रक्षा करने में लगे हैं। इतना ही नहीं इस कार्य में लगे सुरक्षा दल के साथ ही दुर्गा के लिए भी कुछ मुश्किल हुई जी हां, दुर्गा इस दल की एक घोड़ी का नाम है।

दरअसल यह घोड़ी अरूणाचल प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र देरांग में आईटीबीपी का गोला-बारूद लेकर चीन की सीमा पर फाॅरवर्ड पोस्ट पर जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी की दुर्गा नामक घोड़ी देरांग से मगो पोस्ट की ओर जा रही थी। दुर्गा पर ही गोलाबारूद, मोर्टार आदि सामान लदा था। इतने में ही बारिश प्रारंभ हो गई और पहाड़ी चट्टान खिसक कर नीचे की ओर जाने लगे।

ऐसे में दुर्गा लगभग 20 फीट मोअी परत के नीचे दब गई। ऐसे में जवानों ने मशक्कत कर मलबा हटाया और दुर्गा को बाहर निकाला। हालांकि दुर्गा सांसे ले रही थी। लगभग 15 मिनट तक दुर्गा मलबे के नीचे दबी रही। गौरतलब है कि इस दुर्घटना में दुर्गा को खरोच भी नहीं आई। हालांकि मलबे से निकलने के बाद दुर्गा को गुड़ और चना खिलाया गया। इसके कुछ समय बाद वह फिर से आगे की ओर बढ़ने लगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -