बिहार में बाढ़ से हालात बेहाल
बिहार में बाढ़ से हालात बेहाल
Share:

पटना : बिहार राज्य में बाढ़ से हालात बेहाल हैं। स्थिति यह है कि राज्य की प्रमुख नदियों में उफान आ गया है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इतना ही नहीं 12 जिलों के 73 प्रखंडों के 1934 गांव की 31.33 लाख की जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित है। इस बाढ़ के चलते लगभग 37 लोगों की जान जा चुकी है। गंगा नदी पुनपुन व सोन नदी के विभिन्न क्षेत्रों पर खतरे के निशान से उपर बह रही है।

जिससे यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं राज्य के वैशाली, भोजपुर व दियारा क्षेत्र में बाढ़ से हालात बेहाल हैं। हालांकि इंद्रपुरी बैराज में सोन नदी का पानी नीेच की ओर उतर रहा है। लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

पशुओं के लिए करीब 108 पशु शिविर खोले गए। गंगा नदी में बाढ़ आने से बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय आदि क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति है, हालांकि अब कई स्थानों से पानी कम होना प्रारंभ हो गया है। बाढ़ के हालातों को लेकर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि राज्य सरकार प्रभावित क्षेत्रों के लिए किसी रह का रात कार्य नहीं कर रही है।

पांच राज्यों की बाढ़ से 20 हजार हेक्टर की फसल हुई बर्बाद

भागलपुर में रिंग बांध टूटा, बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अभी तक नही की...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -