राजस्थान चुनाव: सीएम वसुंधरा राजे ने किया दावा, प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार
राजस्थान चुनाव: सीएम वसुंधरा राजे ने किया दावा, प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार
Share:

जयपुर: देश में जहां विधानसभा चुनाव का अंतिम दौर चल रहा है। वहीं बता दें कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को शुक्रवार को आखिरी दिन है। जानकारीे के अनुसार बता दें कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जदयू नेता शरद यादव पर पलटवार किया है। वहीं बता दें कि राजे ने कहा कि शरद को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शरद ने महिलाओं का अपमान किया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर राजे ने दावा किया कि प्रदेश में फिर हमारी सरकार बनेगी, सभी ने इस चुनाव के लिए कड़ी मेहनत की है। राजे ने आगे कहा हमने प्रदेश में विकास का काम किया है और जनता विकास के लिए वोट करेगी। 

राजस्थान चुनाव: 199 सीटों के लिए मतदान शुरू, राज्यवर्धन सिंह राठौर ने डाला वोट

यहां हम आपको बता दें कि राजस्थान में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व जदयू नेता शरद यादव ने अभद्र टिप्पणी कर दी। बता दें कि गुरुवार को उन्होंने कहा कि अब वसुंधरा राजे को आराम करने के लिए भेज दो क्योंकि अब वह काम करने के योग्य नहीं रह गई हैं। वहीं उनकी टिप्पणी वसुंधरा के शरीर को लेकर थी। वहीं उनके बयान के बाद जब हंगामा मचा तो यादव ने सफाई दी और कहा कि उनका किसी का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। 

राजस्थान चुनाव: आज पौने पांच करोड़ मतदाता, तय करेंगे 2274 प्रत्याशियों का भविष्य

गौरतलब है कि भाजपा ने शरद यादव की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनकी यह टिप्पणी बेहद शर्मनाक है और किसी सभ्य व्यक्ति से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्हें अपने बयान के लिए स्वयं ही माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा बता दें कि शरद यादव पहले भी अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए जाने जाते रहे हैं। महिला आरक्षण के मुद्दे पर संघर्ष करने वाली महिलाओं को उन्होंने परकटी औरतें कह दिया था जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था। 


खबरें और भी

राजस्थान चुनाव: राज्य में शांतिपूर्ण मतदान जारी, किन्तु राजयपाल नहीं डाल पाएंगे वोट

मिशन 2019: राजनितिक पारी खेलने को तैयार धक्-धक् गर्ल, इस पार्टी की चमकाएगी किस्मत

दो महीने की सजा के पीछे पाकिस्तान की जेल में कैद रहे 36 साल, अब राजस्थान में डालेंगे वोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -