रायबरेली में ​कांग्रेस का विरोध हुआ शुरू, प्रियंका वाड्रा के लगाए गए पोस्टर
रायबरेली में ​कांग्रेस का विरोध हुआ शुरू, प्रियंका वाड्रा के लगाए गए पोस्टर
Share:

लखनऊ: भारत में चुनावी समर की शुरूआत हो गई है और चारों ओर भाजपा कांग्रेस का ही नाम सुनाई दे रहा है। लेकिन इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में कांग्रेस भाजपा का विरोध भी किया जा रहा है। हाल में उत्तरप्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका को इमोशनल ब्लैकमेलर का नाम दिया गया है और उनके पोस्टर पर भी सवाल वाले स्लोगन लिखे गए हैं। 

कांग्रेस का बड़ा बयान- 2019 के चुनावों में पीएम पद का चेहरा नहीं होंगे राहुल गांधी

देश में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो गई है और 2019 में लोकसभा चुनाव भी होना है। ऐसे में रायबरेली में प्रियंका गांधी का इस तरह हो रहा विरोध कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में देर रात जगह-जगह प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं, इतना ही नहीं पोस्टर में प्रियंका से सवाल भी पूछा गया है कि प्रियंका रायबरेली कब आएंगी दरअसल रायबरेली में हुए कुछ हादसों के दौरान प्रियंका वाड्रा कहीं भी नजर नहीं आई हैं जिससे कांग्रेस विरोधियों के स्वर अब तेज होने लगे है। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

गौरतलब है कि देश में आगामी चुनावों को लेकर दोनों पार्टियां एक दूसरे की कमजोरियां निकालने में लगे हुए हैं और अब रायबरेली जो कांग्रेस का गढ़ माना जाता है उसमें भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रायबरेली में भाजपा द्वारा प्रियंका वाड्रा के पोस्टरों को सभी जगह लगाया गया है और इसके अलावा पंपलेट्स भी बांटे गए हैं, ये पोस्टर रायबरेली में त्रिपुला चौराहे से लेकर हरदासपुर तक और शहर में कई जगह लगाए गए हैं। 

खबरें और भी 

कांग्रेस का बड़ा बयान- 2019 के चुनावों में पीएम पद का चेहरा नहीं होंगे राहुल गांधी

पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- एक परिवार को ऊपर रखने के लिए बड़े-बड़े स्वतंत्रता सेनानियों को भुलाने का किया प्रयास

मध्यप्रदेश चुनाव: शिवराज को वापिस तख़्त पर बिठा सकती हैं ये योजनाएं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -