अब भाजपा ने शुरू किया पांव-पांव, गांव-गांव अभियान
अब भाजपा ने शुरू किया पांव-पांव, गांव-गांव अभियान
Share:

लखनऊ: मिशन 2019 की फतह के लिए भाजपाइयों ने पांव-पांव, गांव-गांव व शहर-शहर पदयात्रा अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार बता दें कि महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में यह पदयात्रा 15 दिसंबर तक चलेगी। वहीं इस दौरान भाजपाई लोगों को मोदी और योगी सरकार के काम याद दिलाएंगे और बताएंगे कि उनकी सरकार गांधी के सपनों का गांव और शहर बनाने के काम पर ध्यान दे रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा आतंकवाद पर बात कर सकता है पाकिस्तान, लेकिन कश्मीर भारत का अंग था, है और रहेगा

यहां बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बांदा के बिलगांव ग्राम में अभियान की शुरुआत की। वहीं पांडेय ने कहा कि अपने नाम के साथ गांधी टाइटिल लगाने वालों ने देश पर लंबे समय तक शासन किया, लेकिन न गांधी के संकल्पों को पूरा करने पर ध्यान दिया, न उनकी नीतियों पर ध्यान दिया। इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश सरकार में मंत्री एवं राजधानी से विधायक ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन गोपाल, स्वाति सिंह व विधायक डॉ. नीरज बोरा ने लखनऊ में पदयात्रा की शुरुआत की। प्रदेश और केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों, भाजपा सांसदों व विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान में हिस्सा लिया।

बाबा रामदेव ने गुजरात में खोला पतंजलि परिधान का पहला शोरुम

गौरतलब है कि विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव होना है। वहीं प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के लिए छह टोलियां बनाई गई हैं। ये टोलियां लगातार 15 दिन अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल चलकर लोगों के घर-घर तक पहुंचेंगी। उन्होंने दावा किया कि पदयात्रा के पहले दिन ही व्यापक समर्थन मिला।


खबरें और भी 

महेंद्र नाथ पांडे ने कहा पीएम मोदी के सामने विपक्ष का गठबंधन नहीं टिकेगा

नाराज टकसाली नेता 14 दिसंबर को बनाएंगे नया अकाली दल

हनुमानजी पर सियासत करने वालों को धर्म की जानकारी नहीं, सीएम योगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -