42 की उम्र में की 11 साल की बच्ची से शादी
42 की उम्र में की 11 साल की बच्ची से शादी
Share:

दिल्ली:  रणहौला थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने नैतिकता की सारी हदें पार करते हुए करीब 11 वर्ष की लड़की के साथ कर शादी कर ली. आरोपी शख्स की उम्र करीब 42 वर्ष है. शादी के करीब दो वर्ष बाद लड़की ने हिम्मत जुटाकर मामले की जानकारी आसपास रहने वाले लोगों को दी.

रणहौला थाना पुलिस ने शिव विहार कॉलोनी से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बिहार के दरभंगा जिले के बेनीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पीड़ित लड़की का गांव भी उसी क्षेत्र में है. बता दें कि आरोपी इससे पूर्व दो बार शादी कर चुका है. पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की. दूसरी पत्नी उसे छोड़कर चली गई. 

इसके बाद उसे पता चला कि क्षेत्र में एक महिला है जो मानसिक तौर पर कमजोर है. महिला का पति उसे छोड़ चुका है. उसने महिला को झांसे में लेते हुए उसकी बेटी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली. शादी के बाद आरोपी दिल्ली आ गया और हरिनगर स्थित क्षेत्र में रहने लगा. हरिनगर में जहां आरोपी पीड़ित लड़की के साथ रहता था वहां लोग समझते थे कि लड़की आरोपी की बेटी थी. इधर कुछ ही दिनों पूर्व आरोपी शिव विहार कॉलोनी में आकर रहने लगा. यहां एक दिन मौका पाकर लड़की ने सारी बात आसपास रहने वाले लोगों को बता दी. जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई.

बेटी को बनाया पत्नी, फिर कर दी हत्या

फ्रांसीसी नागरिक पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फैसला

मध्य प्रदेश में तेजी से बनाये जाएंगे मुख्य जिला मार्ग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -