मध्यप्रदेश चुनाव: अमीषा पटेल और सुनील शेट्टी के रोड शो में लगा घंटो जाम
मध्यप्रदेश चुनाव: अमीषा पटेल और सुनील शेट्टी के रोड शो में लगा घंटो जाम
Share:

सिवनी: चुनाव प्रचार में बॉलीवुड का तड़का लगाने फिल्मी सितारे सोमवार को सिवनी पहुंचे। जानकारी के अनुसार बता दें कि फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल और अभिनेता सुनील शेट्टी ने दोपहर करीब एक बजे से 4 बजे तक शहर में 7 किमी लंबा रोड शो किया। वहीं 3 घंटे चले इस रोड शो में भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर सड़कों पर निकले।

मध्यप्रदेश चुनाव: विधानसभा चुनाव के दौरान होगी मालवा-निमाड़ में सबसे बड़ी जंग

यहां बता दें कि रोड शो के दौरान फिल्म स्टार सुनील शेट्टी ने कहा कि आप भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय को भारी मतों से जिताइए। जनता से सवाल करते हुए सुनील शेट्टी ने पूछा कि आप जिताएंगे या नहीं, बताइए। वहीं अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कहा कि हम सब यहां मुनमुन भैया दिनेश राय को जिताने आए हैं। दिल मेरा कहने को बेकरार है .... गाना गुनगुनाते हुए जनता से पूछा कि किससे प्यार है ... किसको जिताएंगे ... कितनी तारीख को .... कौन सा बटन दबाएंगे ....। इसके अलावा उन्होने कमल के फूल को खिलाने की बात कहते हुए आम लोगों से मतदान करने की अपील की।

मध्यप्रदेश चुनाव :इन सीटों पर संभल कर करें वोट, एक ही नाम के कई प्रत्याशी डाल सकते हैं उलझन में

गौरतलब है कि बबरिया रोड स्थित विधायक निवास से शुरू हुआ रोड शो बाहुबली चौक, सिंधिया तिराहा, गणेश चौक, जैन मंदिर होते हुए शुक्रवारी पहुंचा। वहीं शुक्रवारी में सुनील शेट्टी व अमीषा पटेल जनता को संबोधित कर रहे थे। लेकिन माइक में आई खराबी के कारण दोनों ही अपनी बात ठीक तरह से जनता के बीच नहीं रख पाए।


खबरें और भी 

सुनील अरोड़ा होंगे नए प्रमुख चुनाव आयुक्त, इन्ही के नेतृत्व में होगा लोकसभा चुनाव

मनमोहन सिंह ने दी पीएम मोदी को संयम बरतने की नसीहत

मप्र चुनाव 2018 : 'बसंती' को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -