कॉफ़ी विथ करण में आदित्य और परिणीति के बीच हुई नोंकझोंक
कॉफ़ी विथ करण में आदित्य और परिणीति के बीच हुई नोंकझोंक
Share:

फिल्ममेकर करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में बॉलीवुड स्टार हमेशा कुछ ऐसा चौंकाने वाला बयान देते है या फिर कोई राज उगलते है। अब बॉलीवुड की प्यारी बिंदु यानि परिणीति चोपड़ा आशिकी 2 फेम आदित्य रॉय कपूर के बीच इस शो में तनातनी हो गई। इनकी नोंकझोंक देख आप इन्हें अच्छे दोस्त तो नहीं कह सकते है। 

ख़बरों के मुताबिक, अभिनेता रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के बाद अब कॉफी विथ करण में अगले वीक परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर आएंगे। बता दें कि दावत-ए - इश्क़ की ये जोड़ी हमेशा से ही विपरीत मिज़ाज की रही है। जहां आदित्य काफी कम बोलते हैं तो परिणीति बोलने में टॉपर है। 

दोनों के बीच तनातनी उस समय हो गई जब शो में आदित्य ने एक सवाल के जवाब में कहा कि परिणीति हमेशा सार्वजानिक जगह पर किसी के साथ किसिंग या इंटिमेट होते हुए देखा जा सकता है, पता नहीं क्यों ? आदित्य की ये बात सुनते ही परिणीति अपना आपा खो बैठी।

उन्होंने पलट कर आदित्य से कहा कि उन्हें अपने दिमाग़ का इस्तेमाल करना चाहिए। यहीं नहीं आदित्य ने कहा परिणीति हॉट एयर बलून जैसी दिखती है। परिणीति ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा हां ये बात तो एक समय सही थी।

करण के इस शो सेलिब्रिटी हमेशा कुछ अजीब कहकर चौंकाते है। 

तापसी की फ़िल्म 'नाम शबाना' की रिलीज डेट आई सामने!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -