बहुत ही कारगर है शीघ्र विवाह के लिए यह उपाय
बहुत ही कारगर है शीघ्र विवाह के लिए यह उपाय
Share:

मानव जीवन में विवाह एक महत्वपूर्ण पढ़ाव माना गया है। इस पढ़ाव से लगभग हर इंसान को गुजरना पड़ता है। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी शादी नही हो पा रही है। उनकी शादी में हमेशा किसी न किसी प्रकार की कोई रूकावट पैदा हो जाती है। अगर आपके साथ भी कुछ इस प्रकार की समस्या है, तो यहां पर आज हम आपको इसी समस्या के समाधान से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने के बाद शीघ्र ही आप भी विवाह के बन्धन में बंध जाएंगे। तो चलिए जानते हैं शीघ्र विवाह के लिए कौन से उपाय करना उपयुक्त हैं?

हल्दी का ज्योतिषी महत्व – हल्दी कई रंगों की होती है, इन्हीं रंगों के आधार पर इसका गृहों से सबंध होता है। हल्दी पीले, नारंगी और काले रंग की होती है। पीली हल्दी बृहस्पति से संबंध रखती है, नारंगी मंगल से और काली शनि से संबंध रखती है। ज्योतिष में बृहस्पति को मजबूत करने के लिए हल्दी का प्रयोग किया जाता है। बृहस्पति संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए पीली हल्दी का प्रयोग किया जाता है।

इस तरह करें इस्तेमाल – भोजन में संतुलित मात्रा में हल्दी का प्रयोग व्यक्ति को आरोग्यवान बनाता है। महिलाएं अगर सूर्य को हल्दी मिलाकर जल अर्पित करें तो विवाह संबंधी परेशानी दूर होती है। अगर पेट या कैंसर जैसी समस्या हो तो हल्दी का दान लाभकारी होता है। रोज सुबह हल्दी का तिलक लगाने से व्यक्ति को वाणी शक्ति मिलती है। हल्दी की माला से मंत्र जाप किया जाए तो व्यक्ति बहुत बुद्धिमान हो जाता है।

बृहस्पति को मजबूत करने का उपाय – गांठ वाली पीली हल्दी ले ले, इसे पीले धागे में बांधकर गले या बाजू में धारण करें। ये पीले पुखराज की तरह काम करता है। बृहस्पति मजबूत होगा। इसको बृहस्पतिवार की सुबह धारण करें।

शीघ्र विवाह के लिए – स्नान करते समय जल में जरा सी पिसी हुई हल्दी मिलाएं। रोज सुबह हल्दी मिलाकर सूर्य को जल अर्पित करें। जल चढ़ाने के बाद लोटे के किनारों पर लगी हुई हल्दी को माथे और कंठ पर लगाएं। ये प्रयोग लगातार एक महीने तक करें।

धन पाने के लिए – हल्दी में गुलाबजल मिलाकर इसे घोल लें, अब एक चौकोर सफेद कागज पर इस घोल से श्रीं लिखें। आपको धन का अभाव नहीं होगा। किसी भी गुरुवार को जब पुष्य नक्षत्र हो तब ये प्रयोग करने से विशेष लाभ होता है।

 

'नमः शिवाय' मंत्र के इन रहस्यों से बहुत ही कम लोग परिचित हैं

जानिए किस रंग को पसंद करने वाली महिलाएं होती है साहसी

जीवन अगर शुक्र गृह से प्रभावित है, तो ऐसे करें उसे शांत

अपने होने वाले पति का जानना है राज़, तो पढ़ें यह खबर

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -