जीवन अगर शुक्र गृह से प्रभावित है, तो ऐसे करें उसे शांत
जीवन अगर शुक्र गृह से प्रभावित है, तो ऐसे करें उसे शांत
Share:

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मानव जीवन गृहों पर निर्भर करता है। गृहों के प्रभाव से ही मानव जीवन में उथल-पुथल मची रहती है। ब्रम्हाण्ड में मौजूद नौ गृह मानव जीवन को प्रभावित करते हैं। उन्ही गृह में से एक गृह शुक्र है। जिसके बुरे प्रभाव से मानव जीवन में कई प्रकार की समस्याएं पैदा होती हैं। लेकिन शास्त्र में इन गृहों को शांत करने का भी तरीका बताया गया है। और आज हम आपसे इसी शुक्र गृह को शांत करने के तरीकों के बारे में चर्चा करने वाले हैं, जहां पर हम जानेंगे कि आखिर शुक्र गृह को किस प्रकार से शांत किया जा सकता है?

1. शुक्र को शांत करने के लिए चांदी का छल्ला धारण करना चाहिए। चांदी के छल्ला धारण करने से नेगेटिव एनर्जी का आप पर बुरा असर नहीं पड़ता है। इस उपाय से आपकी त्वचा में निखार आ सकता है। जिससे आपकी सुंदरता बढ़ सकती है।

2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में शुक्र गृह भारी होता है, उनको इलायची के पानी से स्नान करना चाहिए। स्नान करते समय ‘ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

3. शुक्र को मजबूत करने के लिए सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए। सफेद रंग का संबंध शुक्र और चंद्र गृह से होता है। इसका उपयोग रोजाना करने से शुक्र का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। साथ ही आपको खूब तारीफ मिलती है।

4. खाने में सफेद चीजें जैसे- खीर, दूध, चावल और दही आदि खाने से आपका शुक्र ठीक हो सकता है। शुक्रवार के दिन खाने में नमक का प्रयोग ना करने से शुक्र दोष कम हो जाते हैं।

5. शुक्र दोष कम करने के लिए आप संगीत का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं तेज लाउड म्यूजिक से शुक्र कमजोर हो सकता है।

 

जानिये आपकी कुंडली में एक से अधिक विवाह के योग तो नहीं हैं

जीवन से गरीबी को दूर करता है, किन्नर का यह उपाय

क्या आप जानते हैं राहु गृह की उत्पत्ति कैसे हुई?

रत्न के माध्यम से बुरे गृह भी देंगे अच्छे फल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -