छलक रहे आंसू, खोज रहे अपनों को
छलक रहे आंसू, खोज रहे अपनों को
Share:

इंदौर : कानपुर में हुये भीषण रेल हादसे ने देश के लोगों को अंदर से हिलाकर रख दिया है। जिसने भी दुर्घटना के दृश्य देखे है, उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। इधर, दुर्घटना स्थल पर जिंदा बचे लोग अपने को खोजने में जुटे नजर आ सकते है। कोई इधर भाग रहा है तो कोई उधर अपने साथ आये परिजनों को खोज रहे है। बदहवासों की तरह लोगों को देखा जा सकता है।

शादी के लिये निकली थी

बताया गया है कि हादसे में रूबी गुप्ता नामक युवती भी अपने पिता को तलाशने का काम कर रही है। उसे अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि उसके पिता कहां और किस हालत में है। बताया जाता है कि रूबी की शादी है और वह इसके लिये ही इंदौर से ट्रेन में सवार हुई थी।

दुर्घटना में रूबी को भी गंभीर चोंट आई है, बावजूद इसके उसकी तलाश जारी है। रूबी ने बताया कि वह अपने पिता और दो छोटी बहनों व एक भाई के साथ आजमगढ़ के लिये निकली थी लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।

मध्य प्रदेश सरकार रेल हादसे के मृतकों को देगी 2 लाख की सहायता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -