देश के कई हिस्सों में रविवार से बढ़ स​कती है ठंड
देश के कई हिस्सों में रविवार से बढ़ स​कती है ठंड
Share:

देहरादून: देश में इस समय मौसम का मिजाज अचानक से ही बदल रहा है। जिससे देश के कहीं कहीं इलाकों में बारिश होने लगी। वहीं समुद्री चक्रवात गाजा से भी मौसम पर प्रभाव पड़ा है। जानकारी के अनुसार बता दें कि उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और अगले 24 घंटे में ऊंची चोटियों पर जहां बारिश और हिमपात की संभावना है। वहीं मैदान में कोहरे के कारण ठंड बढ़ सकती है। 

पंजाब: अमृतसर के निरंकारी भवन में हुआ ब्लास्ट, 3 की मौत

यहां बता दें कि देहरादून में भी रविवार को दोपहर बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा  यहां का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 9.6 पर पहुंच गया है। यहां बता दें कि राज्य के मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों के विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं हल्की बारिश व बर्फ पड़ने की संभावना है। जबकि, मैदानी क्षेत्र देहरादून के कुछ भागों समेत हरिद्वार, रुड़की, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है।

ट्रैन में कटकर मरा युवक आठ महीने बाद लौटा पहुंचा घर, मचा हड़कंप

वहीं प्रदेश के अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम के बदलने से देहरादून के कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद गर्जन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। इस दौरान यहां का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 व 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां बता दें कि शनिवार को चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री सहित पहाड़ी जिलों में दिन में धूप खिली रही, जिससे लोगों ने धूप का आनंद लिया। लेकिन, चारधाम में सुबह एवं शाम में लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। मैदान में सुबह हल्के कोहरे के बाद दिनभर धूप खिली रही।

खबरें और भी 

डेढ़ करोड़ से अधिक का सोना एयरपोर्ट पर पकड़ा गया, पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

भाजपा विधायक के राम मंदिर पर बिगड़े बोल, कहा संविधान से बड़ा होता है भगवान्

 कश्मीर में आतंकियों ने किया दो दिन में 7 युवाओं को अगवा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -