हिना ने किया प्यार का इजहार....
हिना ने किया प्यार का इजहार....
Share:

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर लाइमलाइट में आई एक्ट्रेस हिना खान ने ब्वॉयफ्रेंड जयवंत जायसवाल (रॉकी) के साथ नजदीकी को बयां करती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में हिना और राॅकी की लव केमेस्ट्री साफ दिख रही है।

गौरतलब है कि पिछले कई सालों से हिना शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर जयवंत जायसवाल को डेट कर रही हैं। लेकिन दोनों अपने रिश्ते को लेकर हमेशा सजग रहे है। ऐसे में ये तस्वीरें दोनों की नजदीकियों को दिखा रही है। थोड़े दिन पहले यह जोड़ी शादी के लिए तैयार होने की खबर थी। लेकिन जयवंत ने इन खबरों का खंडन किया था। 

‘बेटे’ के साथ गई थी घूमने

दोनों के बीच रिलेशनशिप बहुत पुरानी है। हिना राॅकी के साथ अक्सर घूमने जाती हैं। जून महीने में हिना, जयवंत और उनके ऑन-स्क्रीन बेटे रोहन मेहरा के साथ लंदन, एम्सटर्डम और हॉलैंड घूमने गई थीं। स्टार्स ने वेकेशन की कई फोटोज सोशल साइट्स पर शेयर की थी। हिना को ज्यादातर लोग ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा के रूप में जानते हैं।

साल 2009 में उन्होंने इसी सीरियल से बतौर लीड डेब्यू किया था। 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर में जन्मी हिना एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक मॉडल भी हैं। हिना ने गुड़गांव के सीसीए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री ली है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -