प्रियंका बुलाये जाने पर विदेशी मिडिया पर भड़की दीपिका
प्रियंका बुलाये जाने पर विदेशी मिडिया पर भड़की दीपिका
Share:

बॉलीवुड की मस्तानी ने विदेशी मिडिया पर निशाना साधा है. दीपिका पादुकोण ने विदेशी मिडिया पर सवाल उठाये है कि कई बार विदेशी मिडिया उनको प्रियंका चोपड़ा समझ लेता है. यह रवैया उनकी अज्ञानता को ही नहीं दर्शाता बल्कि यह नस्लवाद को भी दर्शाता है. विदेशी मिडिया पर निशाना साधते हुए दीपिका ने कहा कि अक्सर उन्हें विदेशी मिडिया द्वार प्रियंका चोपड़ा समझ लिया जाता है और कई बार तो पत्रकारों द्वारा उन्हें प्रियंका कहकर भी बुलाया जाता है.

दीपिका ने कहा कि यह सिर्फ मुझे ही बुरा नहीं लगाना चाहिए यह आप सब को सोचने वाली बात है और इसके लिए आप सभी को बुरा लगाना चाहिए. यह केवल उन लोगो कि अज्ञानता नहीं है बल्कि यह उनके नस्लवाद को भी दर्शाता है. दीपिका ने कहा कि एक रंग के दो अलग अलग व्यक्ति एक ही नहीं हो सकते यह सबको समझना चाहिए, आपको उनको इसके बारे में बताना होगा.

आपको बता दे कि प्रियंका की तरह दीपिका भी हॉलीवुड फिल्मो में काम कर चुकी है. हाल ही में दीपिका की हॉलीवुड फिल्म xxx द रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज रिलीज हुई थी. वही फ़िलहाल वे संजय भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग में लगी हुई है. फिल्म में दीपिका के साथ में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी नजर आएंगे.

नशे सी चढ़ गई का यू ट्यूब पर धमाल, बना अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया गाना

फिर से नजर आया मस्तानी दीपिका का मस्त मस्त लुक....

रणवीर के साथ प्रियंका की पार्टी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -