पंजाब सरकार और इनेलो एक सिक्के के दो पहलू: विज
पंजाब सरकार और इनेलो एक सिक्के के दो पहलू: विज
Share:

अंबाला: केबिनेट मंत्री अनिल विज ने इनेलो की SYL खुदाई पर इनेलो को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि पंजाब सरकार ओर इनेलो एक सिक्के के दो पहलू है और इनमें नूरा कुश्ती हो रही है। इनेलो एक अच्छा शॉट सीन बनाने के लिए यह सब करतब कर रही है। यह केवल लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला पर भी विज ने कहा कि सारा प्रदेश जानता है कि हरियाणा की नाक किसने डुबोई? विज ने किया सवाल क़ि जेल में कौन है? सारे हरियाणे का सिर शर्म से झुक गया है।

अनिल विज, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे इनेलो द्वारा दी गई एसवाई एल की खुदाई करने की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे नेताओं की जुबानी जंग तेज़ हो गई है। उसी कड़ी में आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इनेलो नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब सरकार व् इनेलो एक सिक्के के दो पहलु है। 

दोनों नूरा कुश्ती कर रहे है। इनेलो एक अच्छा सीन शॉट बनाने के लिए यह सब करतब कर रही है। यह केवल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। विज ने कहा कि अच्छा है इनेलो खुदाई करते है तो उन्हें कोर्ट में भी जाने की जरुरत नहीं होगी और साथ ही जब वे नहर खोदेंगे तो उनके गले में फूलो के  हार डालेंगे।  

वही इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश द्वारा विज के खिलाफ दिए दिए ब्यान कि विज ने हरियाणा का नाम तभी डुबो दिया था जब वे मंत्री बने इस पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि सारा हरियाणा जानता है कि हरियाणा का नाम किसने डुबोया ? जेल में कौन है ? उसी दिन से हरियाणा का सर शर्म से झुक गया था। 

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बात का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सभी से बात करते है अगर जरुरत पड़ेगी तो उनसे भी सलाह की जाएगी सरकार की बात अडिग है। राव इन्द्रजीत ने अपने ब्यान में कहा था कि हरियाणा सरकार जाट आन्दोलन पर उनसे कोई सलाह नहीं ले रही है। उन्होंने कहा था कि सरकार जो भी जाटो से बात करे उस पर अडिग रहे।

और पढ़े-

हरियाणा में 42 खिलाड़ी को मिलेगा भीम अवॉर्ड

हरियाणा किसी से खैरात नहीं पानी मांग रहा है: चौटाला

कांग्रेस-भाजपा एसवाईएल पर कर रहे हैं राजनीति : चौटाला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -