इन महिलाओं का अपमान करने से माता लक्ष्मी हो जाती हैं रूष्ठ
इन महिलाओं का अपमान करने से माता लक्ष्मी हो जाती हैं रूष्ठ
Share:

शास्त्र में महिलाओं को लक्ष्मी माना गया है और आमतौर पर जब किसी व्यक्ति कि नई नई शादी होती है तो उसके और उसके घर वालों के मन में भी यही विचार आता है आने वाली बहु जरूर लक्ष्मी का रूप होगी उसके आने से घर में सुख-समृध्दि आयेगी। लेकिन जब व्यक्ति अपना आपा खोकर इन्ही महिलाओं का अपमान करता है तो जाहिर सी बात है माता लक्ष्मी उनसे रूठ जायेगी। और जो भी बचा-खुचा है उसे भी खत्म होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आज हम आपसे इसी विषय के बारे में चर्चा करने वालेे हैं जहां पर हम जानेगें कि किन महिलाओं का अपमान करने से माता लक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं और आपको काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है तो चलिए देखते हैं कि जीवन में इन महिलाओं का अपमान कभी नहीं करना चाहिए।

बहू को लक्ष्मी का रुप मना जाता है। जब वह हमारे घर आती है तो लक्ष्मी के रुप में आती है। जिसके कारण उसका रुष्ट होना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए जो लोग उन्हें सम्मान नहीं देते है, प्यार नहीं करते। उनका जीवन हमेशा समस्याओं से घिरा रहता है।

बड़े बाई की पत्नी को मां के समान माना जाता है। जो कोई इनका सम्मान नहीं करता है। तो वह कभी अपने जीवन में खुश नहीं रह सकता है।  इसलिए कभी भी भाभी मां का अपमान नहीं करना चाहिए।

तुलसीदास जी ने कहा कि बहन को मां के समान समझना चाहिए। अपनी मां को जिस स्थान पर रखा है। वहां पर बहन को रखना चाहिए। अगर आपने बहन का अपमान किया तो समझ लें आपके भगवान का अपमान किया। जिसके कारण आपके पापों में वृद्धि होगी।

बेटियों को भी लक्ष्मी का रुप माना जाता है। जहां पर इनको सम्मान नहीं दिया जाता है। वहां पर कभी लक्ष्मी नहीं आती है और हमेशा गरीबी बनी रहती है।

 

संतान के रूप में पाना चाहते है लड़का या लड़की तो पढ़ लें यह खबर

महिलाओं के साथ दुर्वव्यवहार करने वाले को मिलती है ये भयानक सज़ा

सौभाग्यशाली होती है ऐसी महिलाएं जिनकी नाक पर होता है तिल

इसलिए जरूरी होता है मंदिर की परिक्रमा करना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -