भविष्यवाणी: बिग बी, SRK की तरह बॉलीवुड पर राज करेगा तैमूर
भविष्यवाणी: बिग बी, SRK की तरह बॉलीवुड पर राज करेगा तैमूर
Share:

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर जन्म के 24 घंटे के अंदर ही काफी फेमस हो गए। सोशल मीडिया पर वह अपने नाम की वजह से भी काफी चर्चा में है। बता दें, ज्योतिष के अनुसार तैमूर अली खान पटौदी बॉलीवुड में ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार, महानायक अमिताभ बच्चन और रोमांस किंग शाहरुख खान की बॉलीवुड पर राज करेंगे। यह भविष्यवाणी फेमस एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला और संजय बी जुमानी के मुताबिक है। 

फेमस एस्ट्रोलॉजर  बेजान दारूवाला के मुताबिक, तैमूर का जन्म 20 दिसंबर को हुआ है। दारूवाला बताते है कि 2 नंबर बाॅलीवुड के लिए बेहद लकी नंबर है। इसके साथ जब जीरो जुड़ जाता है तो यह और ताकतवर हो जाता है। यही नहीं दारूवाला का कहना है, भारतीय ज्योतिष के अनुसार तैमूर का जन्म राज योग और रवि योग में हुआ है। जबकि वेस्टर्न एस्ट्रोलाॅजी के मुताबिक, तैमूर की राशि में धनु राशि और मीन राशि एक ही रेखा में है। जो मनचैतन्य और ताकतवर होने का काॅम्बो है। 

इधर, एस्ट्रोलाॅजर संजय बी जुमानी के मुताबिक, तैमूर का जन्म 20/12/2016 (=5) हुआ। यानि उनका लकी नंबर 5 है। इस तरह के बालक काफी नाॅलेजेबल होते है। जुमानी का मानना है कि 2 चंद्रमा और 3 नंबर बृहस्पति, धन ग्रह और बड़े मुकाम में को नियंत्रित करता है। इसी के चलते तैमूर बाॅलीवुड पर राज करेंगे। 

उन्होंने आगे बताया कि नंबर 2 का प्रभाव बाॅलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार(11 दिसंबर,1922), जुबली स्टार राजेन्द्र कुमार (20 जुलाई,1929) और नसरूद्दीन शाह (20 जुलाई 194) के करियर भी साफ दिखाई देता है।  

इसके अलावा बाॅलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (29 दिसंबर,1942), महानायक अमिताभ बच्चन (11 अक्टूबर 1942), शाहरूख खान (2 नवंबर 1965)  के करियर पर भी 2 नंबर असर रहा है। पॉप गायक माइकल जैक्सन (29 अगस्त 1958)  पर भी 2 नंबर का प्रभाव रहा है। 

अक्षय कुमार से बात करने के लिए डायल करें 9415428653 !

स्टारडस्ट अवॉर्ड्स 2016: इन स्टार्स का रहा जलवा !

पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी फिल्म दंगल

सर्किट को पसंद आया जॉली एलएलबी-2

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -