भाजपा ने पार्टी में भर रखे हैं गुंडे : संजय राउत
भाजपा ने पार्टी में भर रखे हैं गुंडे : संजय राउत
Share:

मुंबई: शिवसेना ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए उसे गुडों की पार्टी बताया है। पार्टी के नेता संजय राउत का आरोप है कि भाजपा ने अपनी पार्टी में गुंडे भर रखे हैं। हिंदुत्व और राम मंदिर के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा को घेरने की कोशिश की है। उनका कहना है कि चुनाव के दिनों में ही भाजपा को राम मंदिर और भगवान राम की याद आती है। इसके बाद उन्हें वनवास में भेजदिया जाता है। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर भी हमला बोला है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर घोटाले करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते हैं।

हिंदुत्व को भूली भाजपा

इसके अलावा शिवसेना के मुखपत्र सामना में भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा वह हिंदुत्व को भूल गई है। इसमें कहा गया है कि जो भाजपा कभी हिंदुत्व और अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने के नाम पर सत्ता में आई थी वही भाजपा अब महाराष्ट्र से उसे ही निष्कासित करने में लगी हुई है। अपने मुखपत्र के जरिए शिवेसना ने महाराष्ट्र सरकार के उस आदेश की भी आलोचना की है जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री ने किसी भी सरकारी आफिस, सरकार के किसी भी मंत्रालय में या स्कूल में भगवानाेें के चित्र न लगाने का आदेश जारी किया है। इस आदेश का शिवसेना के मंत्रियों ने खुलकर विरोध किया है।

शिवसेना को बताया हीरा

संपादकीय में पार्टी को हीरा बताते है कहा गया है कि वह ऐसे लोगों की कंपनी नहीं है जो अपने ही राज्य के सम्मान को खा जाए और उसको पांव के नीचे कुचल कर रख दे। इसके कहा गया है कि छत्रपति शिवाजी ने हमेशा से ही कभी भी राजनीति नहीं की बल्कि हमेशा ही धर्म का साथ दिया उन्होंने हिंदु देवताओं को मुगलों से बचाने के लिए अपना सर्वस्व लुटा दिया। लेकिन मौजूदा सरकार मुगलों की तरह ही काम कर रही है ओर शासन चला रही है। यह सरकार अपने ही देवताओं पर हमले कर रही है।

चुनाव में बिगड़े सुर

गौरतबल है कि मुंबई में होने वाले वृहनमुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव में शिवसेना ने भाजपा को छाेेड़ अन्य पार्टियों से समझौता किया है। भाजपा शिवसेना के बीच इस चुनाव के लिए गठबंधन न होने की निराशा और शिवसेना का गुस्सा कई मौकों पर सामने आया है। यहां पर यह भी ध्यान देने वाली बात है कि भले ही महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा सत्ता में भागीदारी कर रही हैं, इसके बाद भी शिवसेना लगातार भाजपा पर हमले करती आ रही है।

सामना के संपादकीय में निकाली भड़ास

शिवसेना ने अपने इस संपादकीय में लिखा है कि यह सरकार अपने धर्म और देवी देतवाओं को बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही है। केंद्र सरकार के साथ साथ जम्मू कश्मीर सरकार पर निशाना साधा गया ह। इसमें कहा गया है कि यह सरकार कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं कर रही है। शिवसेना ने इसके लिए जम्मू कश्मीर की मुख्य मंत्री महबूबा मुफ्ती को पूजा करने की भी सलाह दी है। वह केवल अपनी सीट बढ़ाने केेे मकसद से काम कर रही हैन कि धर्म को स् थापित करने के मकसद से कुछ कर रही है। वह अपने धर्म को बढ़ावा देने के मकसद से काम कर रही हैं। इसमें पिछले दिनों पीएम मोदी द्वारा अरब सागर में शिवाजी मैमोरियल की आाधरशिला पर भी तंज कसते हुए इसको राजनीतिक फायदे के लिए उठाया गया कदम बताया है।

और पढ़े-

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के शानदार प्रदर्शन के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ समापन

भंसाली के थप्पड़ पर रामु ने मोदी पर तंज कसा कहा : भारत ‘बुरे दिनों’ की तरफ जा रहा है....

PM मोदी ने दिए ऐसे टिप्स - अब बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थी 90% से ज्यादा अंक कर सकते है हासिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -