9 वर्षीय हिन्दू बच्ची का अपहरण, रेप, धर्मान्तरण और 55 वर्षीय अधेड़ से जबरन निकाह
9 वर्षीय हिन्दू बच्ची का अपहरण, रेप, धर्मान्तरण और 55 वर्षीय अधेड़ से जबरन निकाह
Share:

इस्लामाबाद: 1947 में भारत से अलग होकर इस्लामी मुल्क बना पाकिस्तान अपनी कट्टरपंथी नीतियों के कारण इन दिनों कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। लेकिन, फिर भी उसके सर से मजहबी कट्टरपंथ का भूत उतरने का नाम नहीं ले रहा है, और वहां आए दिन हिन्दुओं- सिखों जैसे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। अब जिन्नालैंड से धर्मांतरण और हिन्दुओं के साथ अत्याचार का एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

रिपोर्ट के अनुसार, सिंध प्रांत में 55 वर्षीय अधेड़ मुस्लिम शख्स ने जबरन 9 साल की हिन्दू लड़की का अपहरण और उससे निकाह कर रेप किया। यही नहीं, हिन्दू लड़की का जबरन धर्मांतरण भी करवा दिया गया। इस संगीन मामले के सामने आने के बाद भारत में पाकिस्तान के जुल्मों के खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गई है। दिल्ली में कई लोगों ने इस मामले के बाद विरोध प्रकट करते हुए पाकिस्तान से अपने अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया है। बीते कुछ सालों में पाकिस्तान में धर्मांतरण और हिन्दुओं के खिलाफ भयावह अत्याचार की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है।

खासकर पाकिस्तान कब्जे वाले पंजाब के सिंध में हिन्दुओं-सिखों के धर्मांतरण की घटनाओं में काफी तेजी देखी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां बड़ी संख्या में हिन्दू रहते हैं। यहां हिंदू लड़कियों और महिलाओं को निरंतर निशाना बनाया जा रहा है। ताजा घटनाक्रम के तहत 9 वर्षीय हिन्दू लड़की का अपहरण करके 55 वर्षीय एक शख्स ने पहले उसका जबरन धर्मांतरण कराया फिर शादी रचा ली। यह पहली घटना नहीं है, सिंध में गत वर्ष के अंत में एक 44 साल के हिंदू महिला की हत्या कर दी गई और उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया था। इन घटनाओं ने अल्पसंख्यकों में आतंकवाद का खौफ भर दिया है। 

बता दें कि गत वर्ष अपहरण की कोशिशों का विरोध करने पर सुक्कुर में एक 18 वर्षीय लड़की का क़त्ल कर दिया गया था। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, बीते एक साल में पाकिस्तान से अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों और महिलाओं से जबरन धर्मांतरण और शादी के 124 केस सामने आ चुके हैं। पीड़ितों में कई नाबालिग हैं। यही नहीं, पाकिस्तान से जो हिन्दू अपनी जान बचाकर भारत आए हैं, उनमे से एक ने बताया है कि, उसकी बीवी को कट्टरपंथी खेत में से उठा ले गए और 12 लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसे फातिमा बना दिया। इसके बाद से आज तक उस शख्स को अपनी पत्नी का कोई पता नहीं चला है। पाकिस्तान से आए हिन्दुओं का दावा है कि, बीते 1 साल में 14000 हिन्दू लड़कियों को किडनैप कर, उनका धर्मान्तरण कर, अधेड़ मुस्लिमों से उनका निकाह कर दिया गया है।  इस तरह की तमाम घटनाएं पड़ोसी देश से लगातार सामने आती रहती हैं, फिर भी दुनियाभर के बुद्धिजीवी भारत में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का राग अलापते रहते हैं और पाकिस्तान-बांग्लादेश के नाम पर मुंह में दही जमा लेते हैं। उनसे पुछा जाना चाहिए कि, क्या भारत में किसी दूसरे धर्म की बच्ची के साथ इस तरह किडनैप, रेप, धर्मानतरण और शादी की एक भी घटना हुई है ?  

IPL Final: अंतिम दो गेंदों पर क्या सोच रहे थे सर जडेजा ? खुद किया खुलासा

'आतंकी कसाब और साक्षी के हत्यारे साहिल में कलावा कॉमन..', फिल्मकार ने उठाए सवाल

पत्नी को नहीं किया विदा, तो भड़के पति ने सास को मार दी गोली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -