मेरठ में गहराया ऑक्सीजन संकट, KMC अस्पताल में 9 मरीजों ने तोड़ा दम
मेरठ में गहराया ऑक्सीजन संकट, KMC अस्पताल में 9 मरीजों ने तोड़ा दम
Share:

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में ऑक्सीजन संकट गहराता ही जा रहा है। वहीं ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे केएमसी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में नौ लोगों की जान जा चुकी हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि पर्याप्त ऑक्सीजन सिलिंडर थे। ऑक्सीजन की किल्लत से कोरोना का उपचार कर रहे अस्पताल खुद ही 'वेंटिलेटर' पर आ गए हैं। अस्पतालों में लगातार ऑक्सीजन की शॉर्टेज हो रही है। 

राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में विगत 24 घंटों में 30 लोगों की मौत हुई है। इनमें 22 मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई हैं, जबकि आठ मौतें कोरोना संदिग्धों की हैं। ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहे KMC अस्पताल में बीते 24 घंटे में नौ लोगों की मौत हुई है। सोमवार को काल के गाल में समाने वाले संक्रमितों में मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के भी निवासी शामिल थे। 13 मौत मेडिकल कॉलेज और नौ मौतें KMC में हुई हैं। इनके अतिरिक्त आनंद, न्यूटिमा, आर्यवर्त और अपस्नोवा आदि अस्पतालों में भी आठ लोगों की जान गई है। वहीं, ऑक्सीजन की कमी की वजह से घरों में रहने वाले अधिकतर मरीज तड़प रहे हैं।
 
इस बीच सोमवार को ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से कई निजी अस्पतालों ने नए मरीजों को भर्ती करने तक से हाथ खड़े कर दिए। इनके प्रबंधन का कहना है कि उन्हें मांग के अनुरूप ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। पहले से एडमिट मरीजों को ही ऑक्सीजन नहीं दे पा रहे हैं।

तय हुआ बैंकों के MD और CEO का कार्यकाल, RBI ने जारी किया आदेश

लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों से ऑटो ईंधन और विमानन टरबाइन ईंधन की बिक्री में आई गिरावट

कोरोना की दूसरी लहर के बाद भी प्रभावित नहीं हुई भारत में स्मार्टफोन की बिक्री

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -