87 वर्षीय धर्मेंद्र ने शबाना आजमी संग दिया Liplock, हैरत में पड़े फैंस

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टार्स आलिया भट्ट एवं रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से बहुत जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। करण जौहर की फिल्म में आलिया-रणवीर की सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ धर्मेंद्र और शबाना आजमी के रोमांस के चर्चे भी जोरों-शोरों पर हो रहे हैं। 

फिल्म में 87 वर्षीय धर्मेंद्न ने 72 वर्षीय शबाना आजमी संग किसिंग सीन दिया है। दोनों सितारों का लिपलॉक देखकर प्रशसंक हैरान हो गए हैं तथा सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस पर एक शख्स ने धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर लिखा- धर्मेंद्र और शबाना आजमी के लिपलॉक की किसी ने उम्मीद नहीं की थी। देखकर हम हैरान हैं। वही एक दूसरे शख्स ने लिखा- फिल्म की आत्मा धर्मेंद्र हैं। फिल्म में उनकी उपस्थिति बहुत मायने रखती है। मेरे लिए वो लेजेंडरी एक्टर हैं। शबाना आजमी और जया बच्चन दोनों ही बेहतरीन स्टार्स हैं। सभी ने धमाकेदार काम किया है। 

बता दें कि फिल्म में धर्मेंद्र, रणवीर सिंह के ग्रैंडफादर बने हैं तथा उनकी ग्रैंडमदर की भूमिका जया बच्चन ने निभाई है। मगर धर्मेंद्र-जया एक छत के नीचे अजनबी बनकर रहते हैं। शादीशुदा धर्मेंद्र का दिल फिर शबाना आजमी पर आ जाता है। रणवीर और आलिया धर्मेंद्र और शबाना को फिर से मिलाने और उनकी अधूरी प्रेम कहानी को फिर से जिंदा करने का प्रयास करते नजर आते हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की बात करें तो फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है। वैसे आपने ये फिल्म देखी या नहीं?

बॉलीवुड का ये एक्टर था श्रद्धा कपूर का क्रश, खुद किया खुलासा

प्रभास से लेकर कियारा आडवाणी तक, आप नहीं जानते होंगे इन स्टार्स के असली नाम

उर्वशी रौतेला की पोस्ट देखकर हैरत में पड़े लोग, इस एक्टर को बता दिया आंध प्रदेश का CM

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -