उर्वशी रौतेला की पोस्ट देखकर हैरत में पड़े लोग, इस एक्टर को बता दिया आंध प्रदेश का CM
उर्वशी रौतेला की पोस्ट देखकर हैरत में पड़े लोग, इस एक्टर को बता दिया आंध प्रदेश का CM
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपने बयान और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर ख़बरों में रहती हैं। कई बार वह इसके कारण ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। अब हाल ही में उर्वशी ने फिर ऐसा ट्वीट कर दिया है कि उर्वशी रौतेला का मजाक बनाया जा रहा है। दरअसल, उर्वशी ने अपनी फिल्म ब्रो द अवतार के सह-कलाकार एवं सुपरस्टार पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बताया है। उर्वशी ने ट्विटर जो अब एक्स है उसमें तस्वीर साझा ये बात लिखी है। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक उनके पोस्ट को साझा किए हुए 14 घंटे हो गए हैं और उसे डिलीट नहीं किया गया है।

पवन कल्याण एवं साई धर्म तेज के साथ तस्वीर साझा कर उर्वशी ने लिखा, 'आंध्र प्रदेश के चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण के साथ फिल्म ब्रो द अवतार में काम करके बहुत अच्छा लगा। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक अभिमानी इंसान को मौत के बाद उसकी गलतियों को ठीक करने का मौका दिया जाता है।' 

उर्वशी को अब सभी लोग बता रहे हैं कि पवन कल्याण नहीं बल्कि वाई एस जगनमोहन रेड्डी सीएम हैं। इसी के साथ उर्वशी का बहुत मजाक बनाया जा रहा है। वैसे ऐसा पहले भी कई बार हुआ है जब उर्वशी ने गलत पोस्ट किए हों। कई बार ट्रोलिंग होने पर वह पोस्ट डिलीट भी कर देती हैं। वही बात यदि फिल्म की करें इसमे पवन कल्याण, साई धर्म तेज लीड रोल में हैं। इनके अतिरिक्त केतिका शर्मा, ब्रह्मानंद, सुब्बाराजु भी हैं। फिल्म को समुथिरकानी निर्देशित कर रहे हैं। थमन एस ने फिल्म में म्यूजिक दिया है। यह तमिल फैंटेसी ड्रामा विनोद सितम का रीमेक है। 

गदर 2 में हथोड़े वाले सीन को लेकर जानिए क्या बोले फिल्म के डायरेक्टर?

एक्टिंग छोड़ 'जन्नत' पहुंची सामंथा, तस्वीरें देख फैंस हो रहे खुश!

स्क्रीन पर ट्रांसजेंडर बना इंडस्ट्री का चॉकलेटी बॉय, अभिनय ने जीता फैंस का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -