मस्जिद गए 80 कोरोना संदिग्ध अस्पताल में भर्ती, 200 क्वारंटाइन
मस्जिद गए 80 कोरोना संदिग्ध अस्पताल में भर्ती, 200 क्वारंटाइन
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह तक कोरोना के 72 मामले सामने आए हैं। इस बीच खबर है कि लोकनायक अस्पताल में 80 लोगों को एडमिट करवाया गया है। सभी कोरोना संदिग्ध हैं। ये सभी लोग जमात के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इनमें 6 मामले कंफर्म हैं। इससे पहले RML की नर्स को बुखार के बाद अस्पताल स्टाफ के 14 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया था।

दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में 80 लोगों को एडमिट करवाया गया है। सभी कोरोना संदिग्ध बताए जा रहे हैं। अस्पताल के अनुसार, सभी लोग जमात के लिए दो अलग-अलग मस्जिदों में पहुंचे थे। इनमें सउदी अरब जैसे देशों से भारत आए लोग भी शामिल हैं। पहले इन्हें RML ले जाया या था,  किन्तु वहां जगह ना होने के चलते लोकनायक भेज दिया गया। एक महीना पहले निजामुद्दीन मस्जिद में किसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल 6 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।

इसके चलते 200 लोगों को क्वारंटीन किया गया है और 1000 लोगों की निगरानी की जा रही है। जिन 200 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, उनमें से 99 में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। वहीं कोरोना वायरस से जंग में मदद कर रहे डॉक्टर होटल ललित में ठहरेंगे। इसके लिए 100 कमरे बुक किए गए हैं। जीबी पंत और लोक नायक हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के रहने का खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी।

कोरोना: RBI गवर्नर की अपील - नकद लेन-देन से बचें, डिजिटल ट्रांसक्शन करें

शेयर बाज़ार पर भी कोरोना का असर जारी, आज लाल निशान के साथ खुला सेंसेक्स

कंपनियों द्वारा दान किए गए फंड को माना जाएगा CSR मद में किया गया खर्च

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -