8 साल की बच्ची के साथ हुई छेड़खानी, महिलाओ ने गुस्से में आकर किया चक्का जाम
8 साल की बच्ची के साथ हुई छेड़खानी, महिलाओ ने गुस्से में आकर किया चक्का जाम
Share:

गुना। प्रदेश के गुना में 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई, महिलाओ ने इसका विरोध किया और लाठी लेकर रोड पर बेठ गई। यह मामला गुना जिले के चाचोड़ा का है जानकारी के अनुसार छेड़खानी का आरोप आश्रम संचालक पर है। पुलिस ने गुरुवार को संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। लोगो ने बीनागंज तिराहे पर चक्का जाम किया और शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक गिरफ़्तारी की मांग की।

महिलाओ ने एक सिरे से दूसरे सिरे तक रस्सी बांध दी। पुलिस ने रोकने की बहुत कोशिश की पर महिलाए नहीं मानी और कहा की गोली मार दो, हम पीछे नहीं हटेंगे। डेढ़ घंटे तक महिलाओ ने चक्का जाम किया, पुलिस ने बड़ी मुश्किल से चक्का जाम खुलवाया। चाचोड़ा थाना प्रभारी टीआई बलवीर गैर ने बताया की यह घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ कोचिंग जा रही थी।

पुलिस की पूछताछ के बाद बच्ची ने बताया की उसकी बहन का दुपट्टा उड़कर आश्रम की फेंसिंग में फस गया और इस दुप्पटे को आश्रम के संचालक ने रख लिया जब बच्ची वो दुप्पट्टा उठाने गई तो उसके साथ संचालक आरके शर्मा ने अश्लील हरकते की। बच्ची ने घर पहुंच कर अपने माता पिता को बताया इसके तुरंत बाद परिवार और दूसरे लोग बीनागंज चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी से बात हुई फिर वे वापिस लोट गए। परिवार दुबारा से गुरुवार रात को चौकी पहुंच गया किसी के ना मिलने पर वो चाचोड़ा थाने पहुंच गए। टीआई के मुताबिक थाने में रात में ही आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट दर्ज किया था। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

नेपाल के PM ने किए महाकाल के दर्शन, पत्नी की सलामती के लिए दान किए 100 रुद्राक्ष और 51 हजार रुपये

बस क्लिनर ने सीट रोकने के बहाने लिए युवती के नंबर, फिर बनाए शारीरिक संबंध

चाकू की नोक पर दो बदमाशों ने किसान से की लाखों की लूट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -