एजल। भाजपा ने मिजोरम में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया। दरअसल इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया गया है। यह भी कहा गया है कि इनके कार्यों से अन्य पार्टियों को लाभ मिल रहा था। इस तरह से करीब 8 पार्टी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में विभिन्न जिला समितियों को भंग कर दिया गया है। निलंबन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया।
यह आदेश पार्टी की राज्य इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो. जाॅन वी हलुना द्वारा जारी कर दिया गया। हलुना द्वारा संवाददाताओं को कहा गया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को इस तरह के आदेश से अवगत करवा दिया गया है। पार्टी में इस तरह के बदलाव पर विरोध और समर्थन के स्वर तेज़ हो गए हैं। जहां निलंबित पदाधिकारी इस आदेश के विरोध में हैं
वहीं अन्य सदस्य निलंबित लोगों का विरोध कर रहे हैं। पदाधिकारियों के निलंबन से राज्य इकाई की जिला समितियां भी भंग हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार अब मिजोरम राज्य भाजपा के नए पदाधिकारियों और समितियों के गठन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नेता अपने समर्थकों के नाम आगे करने में लगे हैं।