21 दिन की बच्ची के पेट से निकले 8 भ्रूण, देखकर डॉक्टर के भी उड़ गए होश
21 दिन की बच्ची के पेट से निकले 8 भ्रूण, देखकर डॉक्टर के भी उड़ गए होश
Share:

रांची: झारखंड से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ 21 दिन की नवजात बच्ची के पेट से बुधवार को 8 भ्रूण निकाले गए। रामगढ़ की रहने वाली इस बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ था। सीटी स्कैन के पश्चात् लगा कि उसके पेट में ट्यूमर है। उपचार के लिए बच्ची को रानी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। मगर जब ऑपरेशन हुआ तो उसके पेट से 8 अविकसित भ्रूण निकाले गए। मेरा दावा है कि ये दुनिया का पहला मामला होगा, जब पेट से 8 भ्रूण निकाले गए हैं। इसे फीटस इन फीटू बोलते हैं। यह बहुत ही रेयर कंडीशन है। 

वही इसके विश्व भर में 200 से भी कम मामले मिले हैं। वह भी पेट से एक भ्रूण निकाला गया है, मगर 21 दिन की नवजात बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकालते वक़्त अचंभा रह गया। रांची के रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के चिकित्सकों का दावा है कि प्रदेश में ये पहला मामला है। चिकित्सकों ने बताया कि फीट्स इन फीटू की वजह से में पेट में भ्रूण बन जाता है। ये भी बताया कि देश में फीटस इन फीटू के सिर्फ 10 केस ही रिकॉर्ड किए गए हैं। चिकित्सकों ने बताया कि हाइली डिफरेंशिएटेड टेराटोमा भी एक वजह हो सकती है। टेराटोमा को जर्म सेल्स ट्यूमर भी बोलते हैं यानी एक ऐसा ट्यूमर जिसमें दांत, बाल वगैरह नजर आते हैं। इसमें ये सेल्स बच्चे के भीतर जाते हैं तथा एक भ्रूण का फॉर्म लेते हैं। ये जुड़वां बच्चा अपने ही भाई या बहन के पेट में पलता है।

चिकित्सकों ने बताया कि यह रेयर कंडीशन 10 लाख बच्चों में से किसी एक को होता है। भारत में अब तक सिर्फ 10 ही ऐसे मामले दर्ज हैं। फीटस इन फीटू में बच्चे के पेट में ही बच्चा बनने लगता है। गर्भ में एक से अधिक बच्चे पल रहे होते हैं तो भ्रूण के विकास के चलते जो सेल्स बच्चे के भीतर चले गए, वो भ्रूण बच्चे के भीतर बनने लगता है। हालांकि सेल्स कैसे भीतर जाता है, इसका कोई पुख्ता कारण नहीं है। जो भी वजह बताई जाती हैं वे बस अनुभव के आधार पर ही हैं। लक्षणों की बात की जाए तो जब बच्चा पैदा हो जाता है तो पेल्विस यानी पेडू के भाग में सूजन रहती है, एक लंप रहता है। पेशाब आना बंद हो जाता है। बेहद दर्द होता है। इन लक्षणों के पश्चात् डॉक्टर जांच करते हैं, जिससे इसका पता चलता है।

T20 के 'शिखर' पर चमक रहे सूर्या, ताजा ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ को पछाड़ा

लूट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

सर्दियों के बावजूद जंगलों में लगी आग, 2 दिनों में सामने आई पांच घटनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -