घर की इस दिशा में लगा दें 7 घोड़ों की तस्वीर, चमक उठेगी किस्मत
घर की इस दिशा में लगा दें 7 घोड़ों की तस्वीर, चमक उठेगी किस्मत
Share:

घर में कई तस्वीरें लगाने के लिए कहा जाता है लेकिन सबसे अहम होती है घरों में लगी 7 भागते घोड़ों की तस्वीर। कहा जाता है यह किस्मत के सभी ताले खोल देती है। जी दरअसल अगर वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में ये तस्वीर लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि 7 भागते घोड़े तरक्की का सूचक माने जाते हैं और इस वजह से इन घोड़ों की पेंटिंग लगाना बड़ी ही लाभकारी माना गया है।


किस दिशा में लगाएं पेंटिंग?- जी दरअसल इस तस्वीर को लगाने के लिए सबसे उत्तम पूर्व दिशा मानी जाती है। जी हाँ और आप इसे घर की पूर्व दिशा वाली दीवार पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप इस तरह की पेंटिंग को अपने ऑफिस में केबिन के अंदर भी लगा सकते हैं। हालाँकि यह ध्यान रखें कि ये तस्वीर इस तरह से लगाएं जिससे घोड़ों का मुंह घर के अंदर की तरफ रहे। इस तस्वीर को दक्षिण दिशा की दीवार पर भी लगाया जा सकता है। घर की बैठक में इस तस्वीर को लगाना शुभ होता है।

दिवाली पर इस तरह बनाए कुरकुरी और नमकीन मठरी

7 घोड़ों की तस्वीर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान:
* ध्यान रहे तस्वीर में घोड़े सफेद रंग के होने चाहिए, क्योंकि इसी रंग के घोड़ों की तस्वीर लगानी सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है।
* ध्यान रहे तस्वीर में घोड़े लगाम से बंधे हुए नहीं होने चाहिए।
* यह याद रहे कि घोड़ों का मुख प्रसन्न मुद्रा में होना चाहिए।
* ध्यान रहे तस्वीर में सातों घोड़े अच्छे से दिखाई देने चाहिए।
* इसके अलावा यह भी ख्याल रहे घोड़े भागते हुए दिखाई देने चाहिए।

7 घोड़ों की तस्वीर लगाने के लाभ: कहा जाता है इस तस्वीर को घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। घर परिवार के लोगों को हर काम में तरक्की मिलती है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी के साथ नौकरी में प्रोमशन मिलता है और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही व्यक्ति हर प्रकार के सुख पाता है।

धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें, बन जाएंगे धनवान

खुशहाली,सुख-समृद्धि के लिए करें रामचरितमानस की इन पांच चौपाइयों का जाप

Kartik Maas: कार्तिक के महीने में तुलसी पूजा से जुड़ीं ये गलतियां बना देंगी पाप का भागीदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -