दिवाली पर इस तरह बनाए कुरकुरी और नमकीन मठरी
दिवाली पर इस तरह बनाए कुरकुरी और नमकीन मठरी
Share:

दिवाली आने वाली हैं। ऐसे में अगर आप कुछ स्वादिष्ट बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप बना सकते हैं मठरी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप बना सकते हैं मठरी।

मठरी बनाने के लिए सामग्री-
मैदा: 200 ग्राम
नमक: 1/4 चम्मच
बटर/ तेल: 50 ग्राम
बेकिंग पाउडर: 1/2 चम्मच
अजवाइन: 1/2 चम्मच
तेल: तलने के लिए

मठरी बनाने की विधि- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा को ले ले और उसमे 100 ग्राम बटर/तेल डाल दे और उसे मिला दे। उसके बाद इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर उसे सान ले और उसका लोई तैयार कर ले। अब आप इसकी लोई बना ले। इसके बाद एक लोई को ले और उसमे थोड़ा सा सूखा मैदा लगा कर उसे पूरी के जैसा बेल ले। अब उसके ऊपर तेल/घी लगा दे और फिर उसके ऊपर थोड़ा मैदा छिड़क दे। इसके बाद उसे दोनों तरफ से मोड़ दें और उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगा कर मैदा लगा दे और फिर उसे मोड़ दे और उसे बेल ले। अब लोई लम्बी और पतली हो जाएगी, फिर उसे थोड़ा सा बेल ले। उसके बाद उसे पतला पतला काट ले। अब गैस पे ताल गरम कर ले और मध्यम आंच पे उसे पकाये। इसके बाद जब वो गोल्डन कलर (सुनहरा रंग) हो जाए तो उसे किसी तिसु पेपर पे निकाल ले। लीजिये हमारी मठरी बनकर तैयार हो गयी। अब आप इसको कंटेनर में रखकर 2 हप्तो तक खा सकते है।

आज खाना है कुछ स्वादिष्ट तो बनाए आलू-प्याज वाला देसी सैंडविच

रहना चाहते हैं सेहतमंद तो आज ही बनाए मिक्स वेजिटेबल पौष्टिक सलाद

रविवार को बनाए चिली मोमोज, खाने वाले करेंगे तारीफ़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -