'BJP में 7 नेता शपथ लेने के लिए सूट सिलवाए घूम रहे है, लेकिन CM तो कमलनाथ ही बनेंगे': दिग्विजय सिंह
'BJP में 7 नेता शपथ लेने के लिए सूट सिलवाए घूम रहे है, लेकिन CM तो कमलनाथ ही बनेंगे': दिग्विजय सिंह
Share:

सागर: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज सागर जिले की सुरखी विधानसभा के दौरे पर पहुंचे। यहाँ उन्होंने भाजपा के संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवारों पर बयान देकर मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा दी है। उन्होंने कहा, भाजपा में 7 लोग मुख्यमंत्री के लिए सूट सिलवाए घूम रहे हैं। शिवराज सिंह भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की सूची छोड़ने को तैयार नहीं हैं। भूपेंद्र सिंह, भार्गव जी (गोपाल भार्गव), नरोत्तम मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा तैयारी में हैं कि कब अवसर मिल जाए। मगर, अवसर नहीं मिलेगा। शपथ ग्रहण होगा तो नवंबर-दिसंबर में कमलनाथ जी सीएम होंगे। 

वही दिग्गी के इस बयान पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, मिस्टर बंटाधार फिर झूठ बोलकर मध्यप्रदेश को दुरावस्था में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह खुद कह चुके हैं कि मैं जनता के बीच जाता हूं, तो कांग्रेस के वोट कट जाते हैं। आगे दिग्विजय सिंह ने कहा- मध्यप्रदेश में जब-जब बीजेपी सरकार में आती है, तो वह व्यवसाय अधिक करती है, जनसेवा कम करती है, स्वयंसेवा अधिक करती है। अच्छे-खासे कांग्रेस से जो लोग जाते हैं, वे भी बिगड़ जाते हैं। यहां के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत न जाने कितना लेकर बीजेपी में गए। वे यहां व्यवसाय कर रहे हैं। जनसेवा नहीं कर रहे। वे कहते भी हैं कि हमको न बीजेपी से मतलब है, न कांग्रेस से...। उन्हें जिससे मतलब है आप सब जानते हैं। कोई भी काम हो, ठेका हो, उनकी कंपनी करेगी। मूल्यांकन, क्वालिटी कंट्रोल हो नहीं सकता। यहां के सरपंच दुखी हैं, क्योंकि उन्हें कोई काम नहीं मिलता। जिसको वे चाहते हैं, उसके पास डायरेक्ट पैसा पहुंचता है। बता दें, गोविंद सिंह राजपूत 2020 में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हो गए थे।

दिग्विजय सिंह ने कहा, अभी गेहूं की तुलाई का मौसम है। कलेक्टर से मेरी वार्ता हुई। यहां पर जो केंद्र हैं, वहां 3-4 दिनों से ट्रैक्टर खडे़ हैं। बारदाने नहीं हैं। मंडी खुले 5 वर्ष हो गए, अव्यवस्था की वजह से कोई व्यापारी टिकना नहीं चाहता। सरकार का टैक्स तो ठीक, विधायक जी का टैक्स अलग से देना पड़ता है। मेरे पास शिकायत आई है कि हर बोरी पर 15 रुपए अलग से लिए जाते हैं। मतलब 2125 का रेट है, तो उसी की तुलाई पहले 15 रुपए क्विंटल देते हैं। यह पैसा क्यों लिया जा रहा है। इसमें किस-किस का हिस्सा है। सहकारिता के मैनेजर एवं अफसर, बीजेपी नेता, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री बताएं। शिवराज सिंह बोलते हैं कि हम किसान पुत्र हैं। किसानों को लूटा जा रहा है यहां। इसका कोई हिसाब नहीं है।

'भगवान से डरो, जिस दिन कुर्सी जाएगी तो क्या होगा?', दिग्विजय सिंह ने BJP नेताओ को दी चेतावनी

चुनावों के बाद ग्रीस करेगा टर्की के साथ सहयोग

चीन का दावा : ताइवान राष्ट्र को "तूफानी समुद्र" में धकेला जा रहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -