6 साल के बच्चे ने मारी टीचर को गोली, हैरान कर देने वाला है मामला
6 साल के बच्चे ने मारी टीचर को गोली, हैरान कर देने वाला है मामला
Share:

अमेरिका के वर्जीनिया से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 वर्षीय एक बच्चे ने अपने क्लासरूम में गोलीबारी कर दी। कहा जा रहा है कि गोली लगने से कक्षा में पढ़ा रही अध्यापिका गंभीर तौर पर चोटिल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना वर्जीनिया के रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई हैं। हालांकि गोलीबारी में किसी भी छात्र को चोट नहीं आई है।

स्थानीय पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रू ने बताया कि गोलीबारी करने वाला सिर्फ 6 वर्ष का बच्चा है। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता एक अध्यापिका है, उसकी आयु 30 वर्ष बताई जा रही है। महिला शिक्षक की हालत गोली लगने से गंभीर है। पुलिस ने कहा कि ये कोई दुर्घटना नहीं थी।

वही गोलीबारी में गंभीर तौर पर चोटिल महिला शिक्षक को आनन फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस इस घटना के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रही है। शहर के विद्यालयों के अधीक्षक जॉर्ज पार्कर ने कहा कि मैं सदमे में हूं और मैं निराश हूं। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए समुदाय के समर्थन की जरुरत है कि बच्चों और युवाओं के लिए बंदूकें उपलब्ध न हों। बीते मई में टेक्सास में एक 18 वर्ष के बंदूकधारी ने 19 बच्चों एवं 2 अध्यापकों का क़त्ल कर दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते वर्ष अमेरिका में गन फायरिंग के चलते लगभग 44 हजार मौतें हुई हैं। 

603 घरों में आई दरारें, मचा हड़कंप

मालवा-निमाड की संस्कृति पर आधारित विश्वम स्वदेशी महोत्सव का शुभारंभ हुआ

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी बेटे इमरान सहित गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 50 हज़ार का इनाम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -