जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष के चलते 6 लोगो की मौत, 10 साल पुरानी थी लड़ाई
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष के चलते 6 लोगो की मौत, 10 साल पुरानी थी लड़ाई
Share:

मुरैना (ब्यूरो रिपोर्ट)। शहर में आज सुबह बदमाशों ने आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर 6 लोगों की हत्या कर दी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक जमीन को ले कर पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने एक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। यह गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुरानी लड़ाई है। दस साल पहले मृतकों के परिवार से कहल रहा था जमींन का विवाद।

पुलिस के मुताबिक मिली विडियो में हमलावर एक परिवार के लोगों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। कुछ लोग लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और फायरिंग कर देता है। उसके पास ही खड़ी महिला और कुछ लोग उसे देखते रहते हैं। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाएं जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर बच्चे भी थे जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर किया। पुलिस ने गोलीकांड के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, आगे की कार्यवाही जारी है।

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने 'महेश' के नाम पर लिया 8 करोड़ का लोन! कोर्ट ने जारी किया कुर्की का नोटिस

प्रियंका गांधी के रोड शो के साथ कांग्रेस करेगी प्रचार अभियान का आगाज़

दूल्हे संग घोड़ी पर सवार होकर निकली दुल्हन, हर कोई देखता रह गया

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -