प्रियंका गांधी के रोड शो के साथ कांग्रेस करेगी प्रचार अभियान का आगाज़
प्रियंका गांधी के रोड शो के साथ कांग्रेस करेगी प्रचार अभियान का आगाज़
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वर्ष 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। जिससे की कांग्रेस विधानसभा चुनाव में बाजी मार सके। इसके चलते कांग्रेस के प्रचार अभियान का आगाज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर में जनसभा और रोड शो करेंगी।

कांग्रेस ने प्रचार अभियान का आगाज करने हेतु जबलपुर का ही चयन क्यों किया, इसकी कुछ खास वहज है। पिछले चुनाव में महाकौशल में शहरी क्षेत्रों में से कांग्रेस को कल्पना से परे सीटे प्राप्त हुई थी। जबलपुर जिले की 8 सीटों में कांग्रेस व बीजेपी ने 4-4 सीटें जीती थी। कांग्रेस ने चार में से तीन सीटें शहरी क्षेत्र में हासिल की थी।

कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए भारत जोड़ो यात्रा अभियान में महाकौशल अछूता रहे गया था क्यों की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रूट मध्यप्रदेश में मालवा-निमाड़ के जिलों में था। जिसमे प्रियंका भी 6 दिवस तक इसमें शामिल थी। इसलिए प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यात्रा निकाली जाएगी। प्रियंका गांधी के आने से महाकौशल के अलावा विंध्य और बुंदेलखंड में भी असर होगा। प्रियंका के अलावा राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैलियां भी होंगी।

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने विंध्य में 30 में से केवल 8 सीटें जीती थी, जबकि अन्य 8 सीटें कांग्रेस 5 हजार से भी कम वोट के अंतर से हारी थी। पार्टी के बड़े नेताओं को उम्मीद है कि महाकौशल से चुनाव प्रचार का अभियान शुरू करने से निश्चित ही कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा सीट आने की संभावनाएं बढ़ेगी। मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला मार्च निकालने की तैयारी है। फ़िलहाल प्रियंका कर्नाटक चुनाव में व्यस्त हैं, इसलिए अभी प्रोग्राम फाइनल नहीं हुआ है। इससे पहले प्रदेश भर में तीन स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है।

दूल्हे संग घोड़ी पर सवार होकर निकली दुल्हन, हर कोई देखता रह गया

प्रदेश में बनेगा श्रीराम गमन पथ न्‍यास, शिवराज कैबिनेट ने दी मंजूरी

आखिर कब तक अयोग्य वाहनों के कारण अपनी जान की आहुति देगी आम जनता, जिम्मेदार क्यों है मौन?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -