जानकर हैरान रह जाओगे , 92 साल की वृद्धा के पेट में मिला 50 साल का भ्रूण
जानकर हैरान रह जाओगे , 92 साल की वृद्धा के पेट में मिला 50 साल का भ्रूण
Share:

चिली : भगवान ने इंसानी शरीर की रचना बड़े ही विचित्र प्रकार से की है. जब बचा पैदा होता है तो एक माँ को बहुत ख़ुशी होती है लेकिन उसकी कोंख ही उसके बच्चे की कब्र बन जाये तो यह वाकई में बड़ा मार्मिक होगा. चिली के अस्पताल में एक ऐसा चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसे आप सुनोगे तो आप दंग रह जाओगे. मामला यह है की यहाँ की एक बुजुर्ग महिला के पेट भ्रूण पड़ा था और उसे भी पता नही चला. डॉक्टर खुद भी इस अनोखे केस को देखकर चौंक गए है.

चिली एक एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र 92 वर्ष की है उसके पेट में मारा हुआ भ्रूण मिला और यह भ्रूण एक नही, दो नही बल्कि 50 सालो से पड़ा था. इस भ्रूण का वजन 2 किलो का था और यह सात महीने का था. हैरत की बात तो तब हो गयी की इस बीच उस महिला को न तो दर्द हुआ और न ही कोई तकलीफ हुई. दरअसल महिला घर में गिर गई थी और उसके बाद वह हॉस्पिटल पहुंची जहाँ पर उसका एक्स-रे किया गया इस दौरान इस बात का पता चला. 

डॉक्टरों का कहना है कि इस स्थिति को चिकित्सीय भाषा में लिथोपेडियन कहते हैं जिसमें गर्भावस्था के दौरान भ्रूण पेट में ही मर जाता है और यूट्रस से बाहर आ जाता है। डॉक्टरी इतिहास में ऐसे कुछ सौ केस ही अब तक सामने आए हैं। डॉक्टरों ने महिला को चेकअप के बाद बिना ऑपरेशन के ही छुट्टी भी दे दी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -