औरंगाबाद में नक्सली और CRPF की मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सली
औरंगाबाद में नक्सली और CRPF की मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सली
Share:

औरंगाबाद ​: आतंकी संगठन ही नही बल्कि देश के नक्सली भी आधुनिक हथियारों से लैस है। बिहार के औरंगाबाद जिले के जंगलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की विशेष कमांडो इकाई और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस भीषण मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए।अधिकारियों ने बताया कि दिभारा इलाके में शुक्रवार की देर शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरु हुई जिसमें 5 चरमपंथी मारे गए।

मुठभेड़ स्थल से सीआरपीएफ को एक एके-47 राइफल, एक कार्बाइन, एक देशी बंदूक और कुछ गोला बारुद भी मिले है। अधिकारी ने बताया कि देर शाम होने के कारण जंगल में अंधेरा हो गया था। इसी वजह से सुरक्षा बलों को छानबीन और मुठभेड़ का ब्योरा देने में वक्त लग रहा है।

इस इलाके में माओवादी सदस्य के गतिविधियों को लेकर कुछ सूचनाएं मिली थी। इसी आधार पर कोबरा ( कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) टीम ने अभियान चलाया। कोबरा बटालियन का गठन ही उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाने की मंशा से किया गया। इस मुठभेड़ में बटालियन का एक जवान भी घायल हो गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -