भोपाल में 47 वर्षीय बिजनेसवूमन का हुआ रेप,प्रॉपर्टी बेचने आयी थी महिला
भोपाल में 47 वर्षीय बिजनेसवूमन का हुआ रेप,प्रॉपर्टी बेचने आयी थी महिला
Share:

भोपाल। मुंबई में रहने वाली महिला के साथ भोपाल के ओएसिस होटल में रेप की वारदात सामने आई है। महिला 47 वर्ष की बिजनेसवूमन है। आरोपी मुंबई में रहने वाला प्रॉपर्टी ब्रोकर है। वह पीड़ित महिला के साथ यूपी की प्रॉपर्टी बिकवाने भोपालआया था। उसी दौरान उसने महिला के साथ जबरदस्ती व मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला मुंबई में अँधेरी इलाके की रहने वाली है। महिला का कैटरिंग का बिजनेस है।

पीड़ित महिला का कहना है की 30 जुलाई 2019 को उसके पति का निधन हो गया था।  जिसके बाद  सभी कामकाज और बिजनेस की जिम्मेदारी उसने ले ली। प्रॉपर्टी ब्रोकर का नाम वकार सिद्दीकी है। वकार सिद्दीकी से उसका संपर्क मुंबई की एक प्रॉपर्टी बिकवाने के संबध में हुआ था। वकार ने वह प्रॉपर्टी बिकवा दी। 

प्रॉपर्टी बिकवाने के बाद से ही महिला के घर आना-जाना लगा रहता था। महिला ने उसे बताया की उत्तर प्रदेश के हापुड़ में उसकी एक जमीन है जिस पर महिला के ससुराल वालो ने कब्ज़ा कर लिया है। वकार ने महिला को भरोसा दिलाया था की वह उसकी जमीन  को  बिकवा देगा। जमीन बिकवाने के सिलसिले में महिला को  प्रॉपर्टी ब्रोकर ने  भोपाल चलने को कहा। महिला और आरोपी 16 नवंबर को भोपाल आये। भोपाल में एमपी नगर स्थित होटल  में अलग अलग कमरों में ठहरे थे।16  नवंबर की रात वकार महिला के रूम में आया और अश्लील हरकते करने लगा। इन हरकतों को देख  कर महिला चौक गई  महिला ने जब विरोध किया, तो वह वापस चला गया।       
  
21 नवंबर की रात करीबन 8.30 बजे आरोपी महिला के रूम में फिर से गया वह फिर से वही अश्लील हरकते करने लगा महिला ने मना किया तो इस बार वह वापिस नहीं लौटा और महिला के साथ मारपीट करते हुए उसने जबरदस्ती की और धमकी दी की पुलिस को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। महिला  ने पुलिस को यह भी बताया की आरोपी के साथ वह प्रयागराज जा रही थी उसने महिला से कहा की भोपाल में उसके पहचान के लोग है जो उसकी प्रॉपर्टी लेना चाहते है  इसीलिए वह भोपाल में रुक गई। वकार  उसके रूम में खाना देने के बहाने से आया था। गलत हरकत करने पर महिला ने उसका विरोध किया तो उसने महिला  को जान से मारने की धमकी दी जिससे महिला डर गई। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की। 

टीआई सुधीर अरजरिया के अनुसार  बुधवार को महिला ने कोर्ट में बयान दिया है। टीआई ने  बताया की प्रॉपर्टी ब्रोकर वकार सिद्दीकी और महिला की 2 साल से दोस्ती थी। महिला ने उनसे कहा की वह वकार की धमकी से डर गयी थी इस वजह से उसने 21 नवंबर  की रात को कुछ नहीं बताया। अगले दिन सुबह महिला ने 100 नंबर पर सुचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गयी व महिला से बात की। महिला ने बताया की सिद्दीकी ने उसका रेप किया जिसके बाद पुलिस उसे थाना लेकर पहुंची। 

लड़कियों ने बनाया लड़कों को ड्रीम गर्ल का 'आयुष्मान खुराना', जानिए पूरा मामला

जंगल में मिला नर कंकाल, पुलिस कर रही मामले की जांच

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में दिखे पायलट, गहलोत की कुर्सी पर फिर मंडराया ख़तरा !

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -