राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में दिखे पायलट, गहलोत की कुर्सी पर फिर मंडराया ख़तरा !
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में दिखे पायलट, गहलोत की कुर्सी पर फिर मंडराया ख़तरा !
Share:

इंदौर: कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले हुए हैं। इस यात्रा में आज उनकी बहन और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी जुड़ गए हैं। दोनों को पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते हुए देखा गया है। वाड्रा दंपत्ति के बेटे रेहान वाड्रा भी यात्रा में शामिल हुए हैं। बता दें कि, यह यात्रा फ़िलहाल मध्य प्रदेश के खंडवा में है। 

रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की चिंता को बढ़ा सकती है। दरअसल, प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट को भी इस यात्रा का हिस्सा बनते हुए देखा गया है। बता दें कि पहले भी ऐसी कई खबरें सामने आ चुकी हैं कि प्रियंका और राहुल राजस्थान की बागडौर सचिन पायलट को देना चाहते हैं। इससे पहले भी जब सचिन पायलट और उनके खेमे के विधायकों ने बगावत कर ली थी, तब भी प्रियंका गांधी ने ही उन्हें मनाया था।

बता दें कि, राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' मध्य प्रदेश में 380 किमी की दुरी तय करने के बाद 4 दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होंगी। पायलट पड़ोसी मध्य प्रदेश में ऐसे वक़्त में यात्रा में शामिल हुए, जब यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले इस कांग्रेस शासित राज्य में नेतृत्व में परिवर्तन की मांग एक फिर जोर पकड़ने लगी है। पायलट के समर्थकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम को लेकर दबाव डालना शुरू कर दिया है।

राहुल को मिला 'बहन' का साथ, पति-बच्चे संग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका वाड्रा

'हिन्दू हो तो हिंदुओं में ही शादी करो', श्रद्धा हत्याकांड पर बोली BJP सांसद

फिर एक दूसरे से टकराए गहलोत-पायलट, ऐसी रही दोनों की प्रतिक्रिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -