मलकाजगिरी में 450 किलो गांजा जब्त
मलकाजगिरी में 450 किलो गांजा जब्त
Share:

 

हैदराबाद: आबकारी पुलिस ने बुधवार को यहां मलकजगिरी सीमा के तहत कौकुर में एक दोपहिया वाहन से 450 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस ने बताया कि गांजे की कीमत 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। इनके पास से बाइक और गांजा जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया  है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीएम द्वारा नशे के  खिलाफ जंग छेड़ने के बाद शहर  की पुलिस गांजा पर नकेल कस रही है। तीन दिन पहले जवाहरनगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को पुलिस ने उसके घर की छत पर गांजा के पौधे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी तरह हैदराबाद पुलिस ने क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी के साथ ऑनलाइन रेप करने की धमकी देने वाले एक शख्स राम नागेश को गिरफ्तार किया है।

खबरों के मुताबिक मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने हैदराबाद से एक 23 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई ले जाया जा रहा था। कोहली की 9 महीने की बेटी के साथ रेप की धमकी देने वाले इस वीभत्स ट्वीट को पोस्ट करने वाले शख्स का ट्विटर हैंडल हैदराबाद में आधारित था । यह धमकी विराट कोहली के अपनी टीम मोहम्मद शमी के समर्थन में सामने आने के बाद आई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पति शोएब मलिक से परेशान हुई सानिया मिर्जा! जानिए क्या है मामला?

फैंस के साथ सेलेब्स भी हुए रश्मि देसाई के दीवाने, देंखे ये जबरदस्त तस्वीरें

सलमान का सपोर्ट मिलने से हवा में उड़ी शमिता शेट्टी, सरेआम दे डाली उमर रियाज को धमकी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -