20 वर्षीय भतीजे के प्यार में पागल हुई 40 साल की चाची, उठाया ऐसा कदम कि हर कोई हर गया हैरान
20 वर्षीय भतीजे के प्यार में पागल हुई 40 साल की चाची, उठाया ऐसा कदम कि हर कोई हर गया हैरान
Share:

जमुई: बिहार के जमुई से एक अनोखी घटना सामने आ रही है। यहाँ रात के समय में मोबाइल की रोशनी और पति की उपस्थिति में 40 वर्षीय महिला की 20 वर्षीय भतीजे के साथ शादी हो गई। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि इस शादी का गवाह पूरा गांव बना। दरअसल, जमुई के लखापुर गांव में इंद्रदेव पासवान का घर है। परिवार में पत्नी रूबी देवी के साथ ही अन्य सदस्य हैं। इंद्रदेव रोजगार के संबंध में गांव से बाहर रहता था। इस दरम्यान रूबी की उसके भतीजे पंकज से नजदीकियां बढ़ गईं। 

कहा जा रहा है कि बीते 3 वर्षों से दोनों का अफेयर चल रहा था। वही जब इसकी खबर महिला के पति को लगी तो उसने विरोध किया। लेकिन, वो पंकज को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर इंद्रदेव ने कहा कि वो जहर खाकर जान देगा। फिर भी उस पर कोई असर नहीं हुआ। तत्पश्चात, उसने ग्रामीणों से शिकायत की तथा पंचायत बुलाई गई। इस मामले में पंचों ने फैसला लिया कि दोनों की शादी करा दी जाए। 

तत्पश्चात, रात में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में दोनों की शादी कराई गई। शादी के पश्चात् रूबी बहुत खुश है। लेकिन, पंकज का आरोप है कि ग्रामीणों ने जबरन उसकी शादी कराई है। वहीं, पंकज की मां ने बताया कि इस मामले में पुलिसवालों को खबर दी थी मगर उन्होंने रात में गांव आने से मना कर दिया। इस शादी को लेकर पंच राजेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों के बीच चल रहे अवैध संबंध के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा था। महिला का पति भी उसे साथ रखना नहीं चाहता था।  

खुदाई के दौरान आदिवासी परिवार को मिले 240 सोने के सिक्के, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

'NDA की छवि कर रहे हैं खराब', चाचा पशुपति पर चिराग पासवान ने बोला हमला

मंगलवार से भरे जाएंगे लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म, यहाँ जानिए योजना की महत्वपूर्ण तारीखें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -