6 महीने बाद तैयार हुई 'रामलला' के लिए खास अगरबत्ती, एक बार जलाने पर डेढ़ महीने तक महकाएगी 'श्रीराम मंदिर'
6 महीने बाद तैयार हुई 'रामलला' के लिए खास अगरबत्ती, एक बार जलाने पर डेढ़ महीने तक महकाएगी 'श्रीराम मंदिर'
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है। इसको लेकर गुजरात के वड़ोदरा से 108 फीट लंबी अगरबत्ती अयोध्या भेजी जाएगी। यह अगरबत्ती बनकर तैयार है। इसे पंचगव्य एवं हवन सामग्री व गाय के गोबर से बनाया गया है। इसका वजन 3500 किलोग्राम है। इस अगरबत्ती की लागत पांच लाख से ऊपर है। इसे तैयार करने में 6 महीने का वक़्त लगा है। वड़ोदरा से अयोध्या के लिए इस अगरबत्ती को 110 फीट लंबे रथ में भेजा जाएगा। इस सिलसिले में विहा भरवाड़ ने बताया कि एक बार इसे जलाने पर ये डेढ़ महीने तक निरंतर जलती रह सकती है।

22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसको लेकर राम नगरी में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात् भगवान की चरण पादुकाएं भी वहां पर रखी जाएंगी। फिलहाल, ये पादुकाएं देशभर में घुमाई जा रही हैं। पादुकाएं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी।

उधर, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जहां देश की मशहूर हस्तियों को न्योता भेजा गया है। वहीं आमंत्रण पाने वालों में 4000 संत भी हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से 'एक्स' पर खबर दी गई है। इसमें बताया गया है कि सभी परंपराओं के साधु-संतों के साथ ही किसी भी क्षेत्र में देश का सम्मान बढ़ाने वाले सभी प्रमुख लोगों को न्यौता दिया गया है। देशभर के तकरीबन डेढ़ सौ चिकित्सकों ने अपनी सेवा के लिए स्वीकृति भी दी है। बताया गया है कि अयोध्या के हर कोने में लंगर, भोजनालय, भंडारा, अन्नक्षेत्र आयोजित किए जाएंगे। 

छत्तीसगढ़ BJP ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी?

'ये AAP की प्रगति रोकने का प्रयास..', केजरीवाल को मिले ED के समन पर बोलीं दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना

अब तक 146 ! लोकसभा से कांग्रेस के 3 और सांसद निलंबित, आज ही ख़त्म हो सकता है संसद सत्र

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -