छत्तीसगढ़ BJP ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी?
छत्तीसगढ़ BJP ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी?
Share:

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। जगदलपुर MLA किरण सिंह देव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वही दूसरी तरफ देश में लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। विपक्षी इंडिया गठबंधन में सम्मिलित घटक दल अभी मतभेद सुलझाने के प्रयास में जुटे हैं तो वहीं भाजपा भी चुनावी मोड में आ गई है। भारतीय जनता पार्टी संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होते ही लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान की कमान स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी संभालेंगे।

प्राप्त खबर के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होते ही प्रदेशों के दौरे आरम्भ कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी प्रत्येक प्रदेश में दो से तीन दिन जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के सरकारी दौरों के दौरान अलग-अलग विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम है ही, वह लोगों के बीच भी जाएंगे तथा बड़ी जनसभाएं भी करेंगे। बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी की योजना उन सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची साल की शुरुआत में ही जारी कर देने की है।

भारतीय जनता पार्टी उन 160 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जनवरी महीने में कर सकती है जो कमजोर सीटों की श्रेणी में आती हैं या जहां पार्टी को बीते चुनाव में हार मिली थी। पार्टी ने ऐसी 160 सीटें चिह्नित की हैं। इन सीटों पर पार्टी बीते 2 वर्षों से काम कर रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही कमजोर सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी थी जिसका पार्टी को चुनाव में फायदा भी मिला। कमजोर कैटेगरी की कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीते।

अब तक 146 ! लोकसभा से कांग्रेस के 3 और सांसद निलंबित, आज ही ख़त्म हो सकता है संसद सत्र

जापान को बेचा जाएगा भारत में उत्पादित ग्रीन अमोनिया, दो जापानी कंपनियों के साथ हुआ समझौता

जेल में ही मनेगा AAP सांसद संजय सिंह का न्यू ईयर ! शराब घोटाले में कोर्ट ने फिर बढ़ा दी हिरासत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -