तालाब में डूबी यात्री बस, 35 के शव मिले
तालाब में डूबी यात्री बस, 35 के शव मिले
Share:

मधुबनी : बिहार के मधुबनी में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में यात्री बस एक तालाब में गिर गई। जिससे करीब 50 यात्रियों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद से ही तालाब क्षेत्र में राहत कार्य किया जा रहा है। मगर अभी भी कुछ लोग लापता हैं। ऐसे में इन लोगों को तलाशा जा रहा है, जबकि तालाब से यात्रियों के 35 शवों को बरामद कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां बस बहुत देर तक पानी में डूबी रही इसके बाद रेस्क्यु आॅपरेशन चलाया गया। गोताखोरों ने तालाब में शव तलाशे। दरअसल यहां से गुजर रही एक यात्री बस का संतुलन बिगड़ गया। ऐसे में बस तालाब की रपट से फिसलकर पानी में गिर गई। बस गिरते ही यहां पर चीख-पुकार बचने लगी।

आसपास मौजूद और तालाब में तैर रहे कुछ लोगों ने यात्रियों को निकालने का प्रयास किया लेकिन वे अधिक सफल नहीं हो पाए। इसके बाद पुलिस और राहत दल को जानकारी दी गई। इस हादसे को लेकर बिहार सरकार ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रूपए देने की घोषणा की है। अभी और भी यात्रियों की तलाश की जा रही है।

शराब के नशे में ले लिया बारह आटों को चपेट में

रईसजादे ने 12 ऑटो पर चढ़ाई लग्जरी कार, एक की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -