बिना वीजा के भारत पहुंचे 35 पाकिस्तानी नागरिक,फिर क्या हुआ ?
बिना वीजा के भारत पहुंचे 35 पाकिस्तानी नागरिक,फिर क्या हुआ ?
Share:

जैसलमेर : एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए हर नागरिक को वीजा लेना होता है, जो दूसरे देश में रहने-घूमने इत्यादि की इजाजत देता है। जब कोई बिना वीजा के किसी दूसरे देश में चला जाता है, तो उसे कानूनी अपराध माना जाता है। पाकिस्तान से एक-दो नहीं बल्कि 35 लोग बिना वीजा के भारत में घुस आए है।

राजस्थान के जैसलमेर से पुलिस ने इन 35 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनका कहना है कि ये लोग जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए आए थे। इस मामले में एसएचओ का कहना है कि हमने उच्च अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया है।

आगे वो अधिकारियों के निर्देश का इंतजार कर रहे है, उसी के अनुरुप आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होने यह भी बताया कि इन सभी के पास केवल मथुरा और हरिद्वार का वीजा था। इसी लिए इन्हें रोका गया। इन पाकिस्तानी नागरिकों में कई महिलाएं व बच्चे भी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -