रजनीकांत संग रोमांस करेगी 33 वर्षीय एक्ट्रेस, फैंस ने किया ट्रोल
रजनीकांत संग रोमांस करेगी 33 वर्षीय एक्ट्रेस, फैंस ने किया ट्रोल
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता रजनीकांत एवं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की फिल्म जेलर का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के गाने Kavavaalaa में तमन्ना भाटिया ने शानदार डांस किया है। फिल्म में तमन्ना और रजनीकांत लीड रोल में हैं। पर्दे पर उनकी जोड़ी एवं रोमांस देखना प्रशंसकों के लिए सरप्राइजिंग होने वाला है। दोनों एक्टर्स की उम्र में 39 वर्ष का अंतर है।

तमन्ना जहां 33 वर्ष की हैं, वहीं थलाइवा रजनीकांत 72 वर्ष के हैं। इतने बड़े ऐज गैप डिफरेंस को लेकर दोनों को ट्रोल किया जा रहा है। एक इंटरव्यू में तमन्ना ने 39 वर्ष बड़े रजनीकांत संग रोमांस करने पर बात की। वैसे थलाइवा से पहले तमन्ना 67 वर्षीय चिरंजीवी के अपोजिट फिल्म भोला शंकर में काम कर चुकी हैं। ऐज गैप डिफरेंस पर तमन्ना बोलती हैं- आप क्यों उम्र के फासले को देख रहे हो? जो दो किरदार स्क्रीन पर निभाए जा रहे हैं उन्हें देखना चाहिए। बस इतना ही। यदि मुझे उम्र के बारे में बात करनी है तो मैं टॉम क्रूज को देखूंगी जो 60 वर्ष की उम्र में भी स्टंट्स कर रहे हैं। मैं उस उम्र में भी सॉसी डांस नंबर्स करना चाहूंगी। तमन्ना ने स्वयं को सिक्योर एक्टर बताया। 

तमन्ना के अनुसार, मल्टीस्टारर फिल्मों में काम करने पर वो अपने रोल को लेकर सिक्योर रहती हैं। उन्हें किसी प्रकार की इंसिक्योरिटी नहीं होती। फिल्म जेलर 10 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें रजनीकांत, तमन्ना के अतिरिक्त मोहनलाल, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन दिखाई देंगे। तमन्ना का फिल्म से पैपी डांस नंबर ट्रेंड हो रहा है। गाने का नाम है Kavavaalaa। इसमें तमन्ना के डांस मूव्ज कमाल के हैं। गाने पर खूब रील्स बन रहे हैं। हाल ही में तमन्ना वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज में नजर आई। इसमें उन्होंने बॉयफ्रेंड विजय राज संग लिपलॉक किया था। तमन्ना ने वर्षों पुरानी नो किसिंग पॉलिसी तोड़ी।

पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए भारत आने वाली सीमा हैदर बनाएगी 'हीरोइन', इस प्रोड्यूसर ने दिया ऑफर

रिलीज हुआ 'जवान' का नया गाना, जमकर नाचते नजर आए शाहरुख खान

वहीदा रहमान एक खूबसूरत और सदाबहार अभिनेत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -