हवाई के पर्ल हार्बर सैन्य अड्डे पर फायरिंग 3 लोग घायल, भारतीय वायुसेना प्रमुख भी थे मौजूद
हवाई के पर्ल हार्बर सैन्य अड्डे पर फायरिंग 3 लोग घायल, भारतीय वायुसेना प्रमुख भी थे मौजूद
Share:

होनोलुलु: हाल ही में पर्ल हार्बर, हवाई के ऐतिहासिक सैन्य अड्डे पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी शुरू कर दी। बेस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी साझा की। स्थानीय मीडिया ने अनुसार इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें की दो की हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं बता दें कि हमलावर ने खुद को भी इसमें गोली मार ली। हालांकि, यहां जानकारी मिली कि फायरिंग के दौरान इंडियन एयरफोर्स के चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया और उनकी टीम भी मौजूद थी।

सूत्रों से मिली जानकारीं के अनुसार भारतीय वायु सेना की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि अमेरिकी नौसेना और वायु सेना के संयुक्त बेस पर्ल हार्बर हिकम में हुई फायंरिग में प्रमुख सहित सभी वायुसेना के जवान सुरक्षित हैं। बता दें कि यह फायरिंग बुधवार रात को हुई। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी की जा चुकी है. 

वहीं यदि हम बात करें सूत्रों कि तो जॉइंट बेस पर्ल हार्बर-हिकम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि शूटिंग लगभग 2.30 बजे हुई, जिससे एक घंटे से अधिक समय तक लिए सभी प्रकार की गतिविधियां थम गई। बेस, जिसे पर्ल हार्बर नेवल स्टेशन और हिकम एयर फोर्स बेस के विलय से बनाया गया था। जंहा बेस द्वारा एक ट्वीट में कहा गया, 'शूटर की पहचान अमेरिकी नाविक के रूप में की गई है। नाविक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले तीन नागरिक सुरक्षा कर्मियों को गोली मार दी और घायल कर दिया।' अधिकारियों ने कहा कि नौसेना इस शूटिंग में जांच का नेतृत्व किया जा रहा है. 

सूडान की सेरेमिक फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 भारतीय नागरिकों की मौत

मौसमी बदलाव के शिकार देशों में भारत का 5वां स्थान, जर्मनी और कनाडा पहले नंबर पर

चीन में चल रही पाकिस्तानी लड़कियों की तस्करी, अब तक सैकड़ों बन चुकीं है शिकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -