जयपुर नगर निगम चुनाव: हैरिटेज व ग्रेटर दोनों के लिए नियुक्त हुए 25 RO-ARO
जयपुर नगर निगम चुनाव: हैरिटेज व ग्रेटर दोनों के लिए नियुक्त हुए 25 RO-ARO
Share:

जयपुर : नगर निगम ग्रेटर में कुल 150 वार्ड गठित कर दिए हैं। इनके अनुसार 15 रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) और 16 सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) नियुक्त हो चुके हैं। ठीक इसी तरह नगर निगम हैरिटेज में 100 वार्ड गठित कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है इसके अनुसार दस आरओ और दस एआरओ नियुक्त हुए हैं। जी दरअसल दोनों नगर निगमों में दो-दो आरओ और एआरओ रिजर्व में रखे जा चुके हैं। मिली जानकारी के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों को आरओ नियुक्त किया है।

वहीं, अन्य सेवाओं के अफसरों को एआरओ नियुक्त किया गया है। इसी के साथ शहरी सीमा की दस विधानसभा सीटों पर 3 हजार 629 मतदान केंद्रों पर 21 लाख से ज्यादा मतदाता दो शहरी सरकार का चुनाव करेंगे। आयोग के द्वारा लाई गई नई गाइडलाइन में कहा गया है कि अब एक बूथ पर 850 से ज्यादा वोटर्स नहीं होंगे। बताया जा रहा है नगर निगम ग्रेटर के वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए एसीएम अर्पणा शर्मा, वार्ड संख्या 11 से 20 के लिए बस्सी एसडीएम रामकुमार वर्मा, वार्ड संख्या 21 से 30 एसडीएम विराटनगर राजवीर सिंह यादव, वार्ड संख्या 31 से 40 के लिए सांभर एसीएम जयंत कुमार, वार्ड 41 से 50 एसीएम चौमूं निशा सहारण, वार्ड संख्या 51 से 60 एसीएम आमेर मनीषा लेघा, वार्ड संख्या 61 से 70 एसडीएम दूदू राजेन्द्र सिंह शेखावत, वार्ड संख्या 71 से 80 के लिए एसडीएम सांगानेर घनश्याम शर्मा, वार्ड संख्या 81 से 90 के लिए एसडीएम चाकसू ओमप्रकाश सहारण, वार्ड 91 से 100 वार्ड के लिए उपखंड अधिकारी फागी गौरीशंकर शर्मा, वार्ड संख्या 101 से 110 के लिए एसीएम बस्सी नीरज मीना, वार्ड संख्या 111 से 120 के लिए डीएसओ द्वितीय गोपाल सिंह शेखावत, वार्ड संख्या 121 से 130 के लिए उपखंड अधिकारी जमवारामगढ विश्वमित्र मीना, वार्ड संख्या 131 से 140 के लिए डीआईजी स्टांप भगवत सिंह देवल, वार्ड संख्या 141 से 150 के लिए उपखंड अधिकारी शाहपुरा नरेन्द्र कुमार मीना को लगाया गया। वहीं एसडीएम सांभर राजकुमार कस्वां और एसीएम फागी ओमप्रकाश को रिजर्व में रखा गया।

अब बात करें नगर निगम हैरिटेज के वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए तो इसमें एसडीएम आमेर लक्ष्मीकांत कटारा, वार्ड संख्या 11 से 20 के लिए एसीएम प्रथम अरशदीप बराड, वार्ड संख्या 21 से 30 के लिए एसडीएम साउथ जगत राजेश्वर, वार्ड संख्या 31 से 40 के लिए एसीएम द्वितीय जयपुर विष्णु कुमार गोयल, वार्ड 41 से 50 के लिए उपखंड अधिकारी उत्तर मनीष फौजदार, वार्ड संख्या 51 से 60 के लिए एसीईओ जिला परिषद दीपांशु सागवान, वार्ड संख्या 61 से 70 के लिए एसडीएम जयपुर युगांतर शर्मा, वार्ड संख्या 71 से 80 के लिए सहायक निदेशक लोकसेवा-प्रशासनिक सुधार विभाग दीपाली भागोतिया, वार्ड संख्या 81 से 90 के लिए डीआईजी स्टांप रामवतार गुर्जर, वार्ड 91 से 100 वार्ड के लिए परियोजना प्रबंधक अनुसूचित जाति विकास संजू पारीक को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी के साथ एसडीएम चौमूं अभिषेक सुराणा और एसडीएम कोटपूतली सुनीता मीना को रिजर्व में रखा गया।

राजस्थान हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों की तरफ से फीस वसूली पर लिया यह निर्णय

चीन ने राज्यों में चल रहे वीपी अभियान के कवरेज पर लगाया प्रतिबंध

टोक्यो ओलंपिक एथलीटों के लिए डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में लगेगा दो महीने का प्रशिक्षण शिविर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -