चंगेज खान की डाॅक्यूमेंट्री देखना पड़ी महंगी, 20 पर्यटकों को बनाया बंदी
चंगेज खान की डाॅक्यूमेंट्री देखना पड़ी महंगी, 20 पर्यटकों को बनाया बंदी
Share:

बीजिंग : क्या चंगेज खान की डाॅक्यूमेंट्री देखने पर किसी को जेल की सजा दी जा सकती है चीन में संदेह के आधार पर करीब 20 विदेशी सैलानियों को समूह के साथ गिरफ्तार किया गया।आरोपियों में एक भारतीय भी शामिल था। दरअसल इन आरोपियों को चंगेज खान की डाॅक्यूमेंट्री देखने के आरोप में पकड़ा गया। मामले को लेकर यह भी कहा गया है कि चंगेज खान की डाॅक्यूमेंट्री देखे जाने को लेकर चीन की सरकार ने कुछ लोगों को पकड़ लिया। ऐसे में इन लोगों पर संदेह जताया गया कि उनका आतंकियों से कोई रिश्ता है। इस मामले में एक भारतीय राजीव मोहन कुलश्रेष्ठ को भी पकड़ लिया गया। हालांकि इस भारतीय को बाद में छोड़ दिया गया। दरअसल यह भारतीय एक व्यापारी है।

दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता हुसैन जैकब और उनकी पत्नी ताहिरा को भी पकड़ लिया गया। मामले को लेकर  यह बात भी सामने आई है कि टूरिस्ट्स का समूह गिरफ्तारी के एक दिन पहले ही चंगेज खान म्यूजियम गया। यही नहीं चीनी अधिकारियों द्वारा यह साफ नहीं किया गया कि चंगेज खान की डाॅक्यूमेंट्री को देखने पर आखिर आपत्ति क्यों ली गई।

कहा गया है कि कुलश्रेष्ठ पर एक आतंकी समूह से संबंध होने का संदेह किया गया। इसी के साथ करीब 11 लोगों को पकड़ लिया गया। चीन के अधिकारियों ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों में कुछ  ने प्रोपेगेंडा वीडियो भी दिखाया। इस दौरान यह बात भी सामने आई है कि मंगोलिया के इरडोस शहर के एजिन होरो एयरपोर्ट पर इन लोगों को पकड़ा गया। दरअसल ये सभी लोग एक पर्यटक दौरे पर थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -