20 करोड़ महिलाओं की हुई खतना
20 करोड़ महिलाओं की हुई खतना
Share:

संयुक्त राष्ट्र। विश्व में करीब 20 करोड़ महिलाओं की खतना हुई है। जिसमें यह बात सामने आई है कि संयुक्त राष्ट्र के बाल कोष यूनीसेफ की रिपोर्ट में चर्चा हो गई है। महिला खतना के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस अंतर्राष्ट्रीय दिवस से पूर्व यूनीसेफ की रिपोर्ट में कहा गया कि महिला खतने के मामले के अनुसार विश्व में सोमालिया, गिनी और जिबूती में सबसे ज़्यादा खराब हालात हैं। इस तरह के मामलों की तादाद सबसे अधिक है। मगर लगभग 30 देशों में इसकी दर में गिरावट आ गई है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा विकासीय एजेंडे के अंतर्गत महिला खतने की कुप्रथा को खत्म करने हेतु 2030 का लक्ष्य हासिल किया गया है। इस तरह के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। एजेंडे को संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा सितंबर में मान लिया गया था। यह भी कहा गया है कि 20 करोड़ महिलाओं का खतना हुआ है। जिसमें से 4 करोड़ 40 लाख लड़कियों की उम्र 14 वर्ष या इससे कम है। अधिकांश लड़कियों का खतना 5 साल से पहले ही कर दिया जाता है।

यूनीसेफ द्वारा इस तरह की प्रथा को बाल अधिकारों का उल्लंघन कहा गया है। इस तरह की प्रथा 30 देशों में अपनाई गई है। जिन देशों में खतना अधिक हुआ है उनमें मिस्त्र, इथोपिया व इंडोनेशिया की हैं। संयुक्त राष्ट्र के बाल कोष यूनीसेफ की रिपोर्ट में भी इन क्षेत्रों का उल्लेख किया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -