नेशनल TV पर भिड़ी TV की 2 मशहूर एक्ट्रेसेस, कहा- 'आई हेट विक्की'
नेशनल TV पर भिड़ी TV की 2 मशहूर एक्ट्रेसेस, कहा- 'आई हेट विक्की'
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में 2 रियल लाइफ कपल गए हैं तथा वो हैं अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट। दोनों ही टेलीविज़न की दुनिया के लोकप्रिय और सबसे अधिक पसंद किए जाने वाली जोड़ी है। हालांकि इन जोड़ी की आपस में नहीं बन रही है। कई बार विक्की और नील भट्ट की शो में लड़ाई हो चुकी है तथा अब दोनों अभिनेत्रियों के बीच भी तू-तू मैं-मैं हो गई है वो भी अपने-अपने पति को लेकर।

शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बॉस पुष अप टास्क रखते हैं। हालांकि ये कोई आम पुष अप टास्क नहीं बल्कि इसमें एक अलग ट्विस्ट था। बिग बॉस सभी मेल प्रतियोगी को पुष अप्स मारने को बोलते हैं, लेकिन उन्हें पुष अप्स मारते हुए उस प्रतियोगी का नाम लेना है जिन्हें वह पसंद नहीं करते। इस टास्क का संचालक बनाया जाता हैं मुनव्वर फारुकी को। टास्क के चलते विक्की, नील का नाम लेते हैं तो वहीं नील, विक्की का। नील काफी जोर-शोर से इस टास्क को करते हैं तथा इसके बाद मुनव्वर नील को विजेता बनाते हैं। इसी के चलते दोनों अभिनेत्रियों के बीच टक्कर हो जाती है।

अंकिता, नील को डरपोक बोलती हैं तो ऐश्वर्या भड़क जाती हैं। अंकिता बोलती हैं जब पूछा था तो तब खुलकर बोलती ना। ऐश्वर्या फिर बोलती हैं डंके की चोट पर बोलो आई हेट विक्की। अंकिता फिर उन्हें फट्टू बोलती हैं तो ऐश्वर्या उन्हें फट्टू बोलती हैं। अब इस लड़ाई में आगे क्या होता है यह तो आज के एपिसोड में पता चलेगा। कुछ दिनों पहले ही घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ तथा इसके चलते ऐश्वर्या और नील ने विक्की जैन को नॉमिनेट किया घर से बेघर होने के लिए। इसको लेकर विक्की की ऐश्वर्या और नील से लड़ाई भी हुई है। बस इसी के बाद से हो सकता है कि अंकिता के मन में नील और ऐश्वर्या को लेकर गुस्सा हो।

बिग बॉस से कटेगा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, नाम जानकर फैंस को लगेगा झटका

लव लाइफ पर पहली बार बोली जिग्ना वोरा, किया ये चौंकाने वाला खुलासा

'मुंबई में मेरे कुछ खास दोस्त नहीं है...', सबको हँसाने वाले कपिल शर्मा का छलका दर्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -